सम्भल से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव: राम गोपाल का संकेत

समाजवादी पार्टी अब लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बेहद गंभीर है। यह तो तय है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से तथा मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से मैदान में उतरेंगे।

उप्र पुलिस में महिला बटालियन जल्द: डीजीपी

लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव का बदायूं से एक बार फिर मैदान में आना तय है। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भी सम्भल से लोकसभा चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यूपी की 80 सीटों पर सपा ने प्रत्याशी की खोज शुरू कर दी है। कन्नौज से अखिलेश खुद चुनाव लडऩे जा रहे हैं। मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने लोकसभा चुनाव लडऩे की खबरें तेजी से आ रही है। सम्भल में रामगोपाल यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया।

रामगोपाल यादव ने अपने सम्भल दौरे पर अपने सम्भल से लोकसभा चुनाव लडऩे की घोषणा की। रामगोपाल यादव ने मंच से कहा कि वैसे तो यह ऐलान करने का अधिकार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का है। उन्होंने कहा कि मुझे विधायकों ने यहां से लोकसभा चुनाव लडऩे का न्यौता दिया है। मैं इनको इन्कार भी नहीं कर सकता। मैं यहां से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ूंगा। विधायकों के निवेदन पर मैंने यहां से 2019 में चुनाव लडऩे की सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने चुनाव लडऩे का न्यौता दिया है तो मुझे सहमति जतानी पड़ी। लोकसभा चुनाव 2019 में हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पहले भी सम्भल के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया था। मुझे उम्मीद हैं कि आने वाले चुनाव में भी सम्भल के लोग मुझे उसी तरह प्यार देंगे।

 
Back to top button