लोकसभा चुनाव: सांसद रवि किशन 10 मई को करेंगे नामांकन

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथि तय कर दी गई है गोरखपुर, बांसगांव, महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में 10 मई को नामांकन होगा। इस दौरान भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा के सांसद रवि किशन, कमलेश पासवाल और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपना नामांकन करेंगे।

वहीं, कुशीनगर सांसद पद प्रत्याशी विजय दूबे और सलेमपुर से प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा 7 मई को नामांकन करेंगे। जबकि, देवरिया की सीट पर भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी अपना नामांकन 9 मई को करेंगे।

Back to top button