Lok Sabha Elections 2019: BJP प्रत्याशी के टखने में फ्रैक्चर होने से अब प्रचार हो सकता है प्रभावित, अब सामने ये चुनौती

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इसमें मंदसौर सीट भी शामिल है। प्रचार के लिए अब गिनती के ही दिन बचे हैं, ऐसे में उम्मीदवारों ने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन इस चक्कर में मंदसौर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता चोटिल हो गए हैं। दरअसल भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता मनासा में जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर मुड़ गया। इस वजह से उनके टखने में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद वो अपना जनसंपर्क अधूरा छोड़कर फौरन आरके अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कि तो पता चला कि टखने में फ्रैक्चर हो गया। आनन-फानन में उनके पैर में प्लास्टर चढ़ाना पड़ा। अब चुनावी मौसम है तो मजबूरी में ही सही प्लास्टर चढ़ाने के बाद नेताजी मुस्कुराते हुए बाहर आए। अब उन्हें इसी हाल में प्रचार करना पड़ेगा। क्योंकि 19 मई को इस सीट पर वोटिंग होनी है। ऐसे में जनता के बीच जाना भी मजबूरी है।





