Lok Sabha Election Phase 6: बिहार में वोटिंग के पहले भाजपा नेता को मारी गोली, MLA के साथ मारपीट

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बिहार के सारण में राजद विधायक मुंद्रिका प्रसाद के साथ मारपीट की गई। उनपर भाजपा नेता प्रमोद सिंह को गोली मारने तथा महाराजगंज के राजद प्रत्याशी के पक्ष में वोटरों के बीच पैसे बांटने का आरोप है।
दोनों पक्षों में हुआ विवाद, भाजपा नेता को मार दी गोली
जानकारी के अनुसार महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्थित इसुआपुर के सतासी गांव में राजद विधायक सुरक्षाकर्मियों के साथ समर्थकों के बीच थे। विधायक इसी गांव के रहने वाले हैं। इसी बीच इसुआपुर की जिला पार्षद प्रियंका सिंह, उनके पति धीरज सिंह तथा देवर व भाजपा नेता प्रमोद सिंह पहुंचे। दोनों पक्षों में विवाद के बरद गोली चली, जिसमें भाजपा नेता प्रमोद सिंह बुरी तरह घायल हो गए।
भीड़ के आक्रोश के शिकार हुए विधायक
घटना के बाद प्रमोद सिंह के समर्थकों ने विधायक को बुरी तरह पीटा। भीड़ ने उनके सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी छीन लिए। घटना केे बाद पुलिस ने विधायक को हिरासत मेे ले लिया। उनका पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है।
इलाके में भय कर माहौल, पुलिस सतर्क
इस बीच आक्रोशित लोगों ने विधायक को थाने में ही बंधक बनाकर हंगामा किया। प्रमोद सिंह के समर्थकों के अनुसार राजद विधायक की तरफ से भाजपा नेता कोगोली मारी गई। उधर, विधायक खुद को बेकसूर बता रहे हैं। इस बीच महाराजगंज लोकसभा चुनाव के ठीक पहले गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल कायमहो गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक किशोर राय ने बताया कि घटना का असर आज की वोटिंग पर नहीं पड़े, इसके लिए पुलिस सतर्क है।





