Lok Sabha Election 2019: सैम पित्रोदा बोले- Rahul Gandhi इंटेलिजेंट हैं, उन्होंने यह साबित किया

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने रविवार को इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, ये विचारधार का चुनाव है। इस सरकार ने एज्युकेशन पर ध्यान नहीं दिया, मुख्य मुद्दों पर बात नहीं हो रही झूठ बोला जा रहा है। युवा जब मोदी जी से इंप्रेस हो जाते हैं तो मुझे काफी आश्चर्य होता है। कोई मुख्य मुद्दों की गहराई में नहीं जा रहा, मुख्य मुद्दा 100 स्मार्ट सिटी, रोजगार बढ़ाने पर कुछ नहीं हुआ। पित्रोदा ने कहा कि राहुल इंटेलिजेंट और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, पिछले वर्षों में उन्होंने यह साबित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो आप लोगों की आवाज है। हम जानते हैं कि जॉब कैसे दिया जाता है। मोदी सरकार ने 5 साल में किया कोई वादा पूरा नहीं किया। हम युवाओं तक नहीं पहुंच पाए यह हमारी कमजोरी है। पित्रोदा ने यह भी कहा कि युवाओं ने किताबें पढ़ना बंद कर दी है, जिसमें सच्चाई लिखी है। सेल फोन और सोशल मीडिया में झूठ बहुत तेजी से फैल रहा है।





