Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आज गुरुग्राम में रैली, लालू के समधी के लिए वोट अपील

Lok Sabha Election 2019: आम चुनाव-2019 के तहत दिल्ली की सात सीटों के साथ हरिणाणा की 10 सीटों पर भी 12 मई को मतदान होना है। चुनाव प्रचार की कड़ी में कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार गुरुग्राम से हरियाणा दौरे की शुरुआत करेंगे। वह गुरुग्राम में गुड़गांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे। यह जनसभा सेक्टर-5 स्थित हुडा ग्राउंड पर होगी। बता दें कि अजय सिंह यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के समधी भी हैं।
जनसभा को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव यादव ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी का औपचारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन वह हरियाणा में कई रैलियां करेंगे।
गौरतलब हो कि दिल्ली से सटी गुड़गांव लोकसभा सीट पर कैप्टन अजय सिंह का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से है। कुल मिलाकर इस सीट पर कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने हरियाणा दौरे का आगाज पांच मई को करेंगे। वह तीन जनसभाएं करेंगे।





