लखनऊ में लोहिया हॉस्प‍िटल की मॉर्चुरी से महिला की बॉडी खींच लाए कुत्ते, 4 कर्मचारी बर्खास्त

लखनऊ. राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में शनिवार रात कुत्तों ने मॉर्चुरी (मुर्दाघर) से एक महिला की डेडबॉडी खींचकर नोच डाली। अटेंडेंट ने हॉस्पिटल में हंगामा करने के बाद डॉक्टरों से लेकर पूरे स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची विभूतिखंड थाने की पुलिस ने अटेंडेट की तहरीर पर हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए यूपी के स्वास्थ्य मंत्री स‍िद्धार्थ नाथ ने ट्वीट कर कहा है-”जांच के आदेश दिए गए हैं। दोष‍ियों को बक्शा नहीं जाएगा।” वहीं, इस मामले में देर रात शव गृह में तैनात 4 कर्मचार‍ियों को बर्खास्त कर द‍िया।
Lohia Hospital's mortuary pulls female body from dogs, 4 employees dismissed

डॉक्टर ने कहा था- पोस्टमॉर्टम के बाद ही बॉडी मिलेगी…

– लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र की रहने वाली पुष्पा तिवारी (40) को पेट दर्द होने पर लोहिया हॉस्पिटल में शनिवार सुबह 9 बजे इमरजेंसी वॉर्ड में लाया गया था। डॉक्टर्स ने उसका ट्रीटमेंट किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शाम 6 बजे उसकी डेथ हो गई।
– डॉ. नाथ महिला का ट्रीटमेंट कर रहे थे। अटेंडेट दीपू के मुताबिक, पेशेंट की डेथ होने के बाद डॉक्टर ने कहा- डेड बॉडी पोस्टमॉर्टम के बाद ही मिलेगी। इसलिए रविवार सुबह आकर बॉडी ले जाना। इसके बाद घर वालों ने डेड बॉडी को खुद ही उठाकर हॉस्पिटल के मॉर्चुरी के अंदर रखा। डीप फ्रीजर में डेड बॉडी को रखने के बाद वे लोग वहां से चले गए।
– दीपू ने बताया, रविवार सुबह जब वे डेड बॉडी लेने के लिए वहां पहुंचे, तो कमरे के बाहर खून के दाग देख डर गए। उन्होंने स्टाफ से कहकर दरवाजा खुलवाया, तो देखा कि डेड बॉडी पूरी तरह से डैमेज हो गई थी। चेहरा पूरी तरह से नोचा हुआ था। दोनों आंखें भी गायब थीं। कमरे में कुत्तों के पांव के निशान जगह-जगह नजर आ रहे थे। पूरे कमरे के अंदर तेज बदबू आ रही थी। डेड बॉडी से खून भी बह रहा था।

नर्स से लेकर गार्ड तक ने की जमकर वसूली

– महिला के अटेंडेंट ने बताया, पुष्पा की डेथ के बाद जब वे कमरे से डेड बॉडी मॉर्चुरी ले जाने लगे तो नर्स ने उन्हें बिना पैसे दिए डेड बॉडी को हाथ लगाने से मना कर दिया। उन्होंने एक हजार रुपए देने के बाद ही डेड बॉडी को ले जाने की बात कही।
– घर वालों ने उसे तुरंत एक हजार रुपए दे दिए। उसके बाद जब वे डेड बॉडी को लेकर मॉर्चुरी पहुंचे तो वहां भी गार्ड ने उनका रास्ता रोक लिया। उसे 100 रुपए निकाल कर दे दिए।इतना ही नहीं जब वे डीप फ्रीजर में डेड बॉडी को रखने लगे तो गार्ड ने उसके लिए 500 रुपए और देने की मांग की। अटेंडेट ने उसे पैसे दे दिए।

डेड बॉडी से लाखों के गहने हुए चोरी

– अटेंडेट का आरोप है- जिस टाइम पुष्पा तिवारी की डेथ हुई थी, उस वक्त उसने गले में एक सोने की चेन, पांव में पायल, नाक में सोने की कील और कान में बाली पहनी हुई थी, लेकिन जब वे रविवार को डेड बॉडी लेने के लिए पहुंचे, तो ये सब गायब था। कर्मचारियों से इस बारे में पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने गहने होने की बात से साफ इनकार कर दिया।

 दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

– लोहिया हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक, ”डेड बॉडी को रात में मॉर्चुरी के अंदर रखने के बाद बाहर से ताला बंद कर दिया गया था। किसी शरारती तत्व ने रात में गेट का ताला तोड़ दिया। उसके बाद कुतों ने डेड बॉडी को नुकसान पहुंचाया है। इस मामले की जांच मैं खुद कर रहा हूं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

क्या कहती है पुलिस?

– विभूति खंड इन्स्पेक्टर सत्येंद्र राय के मुताबिक, महिला ने शनिवार को सल्फाज खाया था, जिसके बाद उसे लोहिया हॉस्प‍िटल के इमरजेंसी वॉर्ड में एडमिट कराया गया था। इलाज के बाद मौत हो गई थी। उसके पति विनोद तिवारी ने हॉस्प‍िटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। केस दर्ज हो गया है।
– गोमतीनगर थाने के सीओ दीपक कुमार के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

यूपी सरकार ने दिए जांच के आदेश, 4 टर्मिनेट

– यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने बताया, मामले की गम्भीरता को देखते हुए शव गृह में तैनात वार्ड ब्वॉय इस्लाम, सुरक्षा गार्ड पवन मिश्रा, सिक्युरिटी सुपरवाइजर आशीष और अनिल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है।
-उन्होंने बताया, शव फ्रीजर में था और शव गृह का दरवाजा बंद था। सुबह शव गृह खोलने पर शव फ्रीजर के बाहर मिला और बॉडी के साथ छेड़-छाड़ भी किया जाना पाया गया। प्रथम दृष्टया कर्मियों की लापरवाही सामने आई, जिसके कारण इनकी सेवा समाप्त कर दी गई।
-इस मामले में जांच के दौरान और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Back to top button