यूपी नगर निकाय चुनाव की लिस्ट हुई जारी, तीन चरणों में होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश नगर निकाय के चुनाव तीन चरणों में होंगे. शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना करते हुए बताया कि पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 26 और तीसरे चरण का मतदान 27 नवंबर को होगा. चुनाव के नतीजे 1 दिसंबर को आएंगे.
शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि इन चुनावों में कुल 3.32 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. मतदान के लिए 36,289 बूथ और 11,389 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं.
इसे भी पढ़े: UP में हुआ टीम IND-NZ का कुछ इस तरह का भव्य स्वागत, भगवा गमछा ओढ़ाकर किया गया स्वागत
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 22 नवंबर को पहले चरण के मतदान के तहत कुल 25 जिलों के 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका और 154 नगर पंचायत में मतदान होंगे.
वहीं, दूसरे चरण के तहत 25 जिलों के 6 नगर निगम, 51 नगर पालिका और 132 नगर पंचायत के मतदान होंगे. इसके अलावा तीसरे चरण के तहत 26 जिलों के 5 नगर निगमों,76 नगर पालिका और 152 नगर पंचायत में चुनाव होंगे.





