ऐसे… बनाएं कच्चे आम का छुंदा खाते ही रह जाएगे आप

इस समय सब्जी की दुकानों पर कच्चा आम खूब मिल रहा है। गर्मी के दिनों में कच्चे आम की कई रेसिपी बनाई जा सकती हैं। ये खाने में तो बेहद लजीज होती ही हैं लेकिन स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है। आइए जानें कच्चे आम की रेसिपी और उससे मिलने वाले फायदे। 

1-कच्चा आम कब्ज दूर करता है। इसे एसिडिटी या जी मिचलाने की समस्या में भी खाकर राहत पा सकते हैं।इसे नमक मिर्चके साथ यूं ही स्वाद बदलने के लिएभी खा सकते हैं।
 
2-कच्चा आम खूबसूरती बढ़ाने के भी खूब काम आता है। इसका विटामिन सी और मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके बालों, त्वचा और दांतों की खूबसूरती बरकरार रखने में मदद करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह वजन कम करने में भी सहायक होता है।

3-चटनी, आम पन्ना के अलावा आप इसका लच्छा वाला मीठा अचार बना सकती हैं। यह गुजराती अचार छुंदा है। यह आमतौर पर बाजार में बना बनाया भी उपलब्ध होता है अन्यथा आप घर में इसे आसानी से बना सकती हैं। इसकी तैयारी में ज्यादा समय नहीं लगता।
 
4-कच्चे आम को शुगर की समस्या में भी राहत पहुंचाने वाला बताया जाता है। इसके विटामिन सी से शुगर लेवल कम करने में सहायता मिलती है।

5-छुंदा बनाने के लिए 500 ग्राम कच्चा आम, 300 ग्राम चीनी, 1 दालचीनी, 2 इलायची, 2 लौंग, 4-5 काली मिर्च, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच नमक, एक चम्मच तेल लें। कच्चे आम को धोकर, छीलकर कद्दूकस करें। सूखा मसाला दरदरा पीस लें। एक पैन में तेल डाल गर्म करें, अब इसमें मसाला डालें और आधा मिनट भूनें। इसमें कद्दूकस किया कच्चा आम डालें और आधा मिनट भूनें। अब चीनी डालें और इसे सूखने तक पकाएं। अब नमक और काली मिर्च डालें। यह तैयार है। आप इसमें लाल मिर्च भी डाल सकती हैं।

Back to top button