जिंदगी की जंग हार गई ये 11 साल की मासूम, पर दे गई 2 लोगों को जीवन
चंडीगढ़। 11 साल की बेटी तमरीन का ब्रेन डेड होने के बाद उसके पेरेंट्स मानवता के नाम पर एक अहम फैसला लेते हुए उसके ऑर्गन डोनेट करने का फैसला लिया। इसके बाद पीजीआई ने इस बच्ची की दोनों किडनी जरूरतमंद मरीजों को ट्रांसप्लांट कर दी। इससे यह बच्ची जाते-जाते दो लोगों को जीवन दे गई।

तमरीन के पिता के मुताबिक, मंगलवार की शाम पीजीआई के डॉक्टरों ने उनकी बच्ची का ब्रेन डेड होने की बात उन्हें बताई। तो उन्होंने सोचा कि उनकी बेटी के जाने के बाद उसके अंग किसी के काम आ जाएं तो बच्ची के प्रति उनकी यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों के समक्ष अपनी इच्छा जताई। डॉक्टरों पेरेंट्स की कंसेंट के बाद तुरंत फैसला लिया।
घूमने आई थी, मिनी बस ने हिट कर दिया…
दरअसल, 17 सितंबर को तमरीन के पिता यूसुफ शाह के लिए काला दिन साबित हुआ। तमरीन यूपी के अकोला से चंडीगढ़ के लिए अपनी रिश्तेदारों के साथ खुशी-खुशी सफर कर यहां पहुंची थी। वह बस उतरी तो पीछे से आ रही मिनी बस ने उसे हिट कर दिया। उसे गंभीर अवस्था में पीजीआई लाया गया। यहां उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया।
उपचार के दौरान गत मंगलवार को उसका ब्रेन डेड हो गया। इसपर डाक्टरों ने तमरीन के पेरेंट्स के उसके ऑर्गन डोनेट का प्रस्ताव रखा। जिस पर उन्होंने विचार के बाद अपने दिल के टुकड़े के ऑर्गन डोनेट करने की हामी भर दी। तमरीन के पिता ने कहा, यह सबसे कठिन निर्णय था, लेकिन मुझे लगा जैसे हमें कुछ करना चाहिए और मैं वास्तव में ऐसा महसूस कर रहा था कि यह तमरीन कह रही थी कि पापा ऐसा ही करो।
इसे भी देखें:- अभी-अभी: इस्तीफा देंगे सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्या…!
लीवर और हार्ट नहीं हो सके मैच
रोटो पीजीआई के नोडल ऑफिसर ने बताया कि तमरीन की दोनों किडनियां डायबिटीज के चलते अपनी किडनियां गवां चुके दो लोगों से मैच हो गईं। जिन्हें 12 घंटे के भीतर पीजीआई में ट्रांसप्लांट कर दिया गया। लेकिन उसका लीवर और हार्ट यहां पर किसी से मैच नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि देश अन्य चिकित्सा संस्थानों से लीवर और हार्ट मैच कराने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन वहां भी कोई मैच नहीं मिला। उन्होंने बताया कि हार्ट ट्रांसप्लांट 4 घंटे और लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 6 घंटे के भीतर हो सकता है। इस दौरान कोई डोनर को मैच नहीं मिलता तो यह संभव नही हो पाता। डॉ. विपिन कौशल ने कहा कि तमरीन के पेरेंट्स ने दुनिया के एक मिसाल कायम करते हुए दो लोगों को जीवन दिया है।





