LIC ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 15 अक्टूबर तक शुरू कर लें अपनी बंद हुई पॉलिसी

अगर आपने लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) की कोई पॉलिसी ली हुई है. तो ये खबर आपके लिए जानना बहुत जरूरी है. LIC अपने कस्टमर्स को लिमिटेड समय सीमा के लिए एक खास फैसिलिटी दे रहा है जो आपके भी काम आ सकती है.LIC ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 15 अक्टूबर तक शुरू कर लें अपनी बंद हुई पॉलिसी

अगर आपके पास LIC की कोई पॉलिसी है जो बंद हो चुकी है और जिसे अब आप चालू कराना चाहते हैं तो ये काम अब आप आसानी से कर सकेंगे. लेकिन इस मौके का लाभ आप 15 अक्टूबर तक ही उठा सकते हैं.  LIC ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. आगे जानें कैसे रिन्यू कर सकते हैं आप अपनी पॉलिसी.

क्या है LIC की रिवाइवल पॉलिसी?
रिवाइवल का मतलब है बंद बीमा पॉलिसी को चालू करना पॉलिसी धारक के लिए एक जीवन बीमा पॉलिसी खरीदने का मुख्य कारण यह है कि जब उसकी अचानक मृत्य हो जाये तो उसके बाद उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी जाए. लेकिन समय पर प्रीमियम का भुगतान न करने के कारण आपकी पॉलिसी की योजना विफल हो जाती है, और पूरे प्रयास बेकार हो जाते हैं.

Back to top button