LG ने लॉन्च किया 5 कैमरे वाला धांसू स्मार्टफोन

अब मार्केट में 5 कैमरे वाला स्मार्टफोन भी बाजार में आ गया है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को साउथ कोरिया की कम्पनी LG ने जारी कर दिया है। कंपनी अन्य प्रोडक्ट्स के साथ  मोबाइल भी बनाती है। हाल ही में कम्पनी ने अपना दमदार स्मार्टफ़ोन LG V40 ThinQ जारी कर दिया है। दिलचस्प बात तो ये है कि LG के द्वारा जारी किये गए इस फ़ोन में पांच कैमरे हैं।

स्पेसिफिकेशन:

इस फोन में तीन कैमरे बेक पैनल में दिए गए हैं वहीं दो कैमरे फ्रंट में हैं। ऐसे कुल मिलकर इस फ़ोन में पांच कैमरे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि यह फोन 3 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में पेश हुआ है और इसके अगले दिन यानी कि कल 4 अक्टूबर को यह हैंडसेट सोल और साउथ कोरिया में लॉन्च हुआ है।
अन्य फीचर्स:
LG V40 ThinQ में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस, मिलिट्री ग्रेड बिल्ड, बूमबॉक्स स्पीकर और 19.5:9 ओलेड डिस्प्ले शामिल हैं। LG V40 ThinQ wakom Snapdragon 845 चिपसेट और 6 जीबी/ 8 जीबी रैम से लैस होगा। अमेरिकी मार्केट में एलजी वी40 थिंक की कीमत 899.99 डॉलर (करीब 66,400 रुपये) रु बताई जा रही है।

Back to top button