LG ने लॉन्च किया ट्रिपल रियर कैमरे वाला LG X6, जानें इसकी कमाल की खासियत…

साउथ कोरियन स्मार्टफोन मेकर LG ने साउथ कोरिया ने LG X6  स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. डिस्प्ले में वाटर-ड्रॉप नॉच दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 6.26 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही यह MediaTek MT6762 SoC प्रोसेसर पर काम करता है.

अन्य स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. रियर कैमरे की बात करें तो प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल है. इसके अलावा 5MP+2MP के दो अन्य कैमरे हैं. रैम 3जीबी है. इसकी बैटरी 3500 mAh की है. फिलहाल, इसे दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. LG ने अपने इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी है.

Infinix Hot 7 Pro भारत में 4000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ Rs 9999 में लॉन्च

LG X6 की शुरुआती कीमत करीब 20500 रुपये है. साउथ कोरिया के बाहर इसे लॉन्च किया जाएगा कि नहीं, इसको लेकर कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Back to top button