ऐसे करें आज भगवान श्री गणेश जी को प्रसन्न, बस करें ये छोटा सा उपाय

हिंदू धर्म में पूजनीय सभी देवी देवताओं में भगवान श्री गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का एक खास तरीका होता है। अगर विधिवत उनकी पूजा की जाए, तो भगवान गणेश खुश होकर आपकी सभी दिक्कतों और मुश्किलों को हर लेते हैं। भगवान गणेश के भक्तों का ऐसा मानना है कि बुधवार के दिन अगर आप अपने घर में सफेद गणपति की स्थापना करें, तो आपके घर-परिवार पर आया संकट समाप्त हो जाता है।

पुराणों के अनुसार, भगवान गणेश को हरी चीजों से खास लगाव है, इसलिए जब कभी उनकी पूजा करें या उन्हें कुछ भी चढ़ाएं तो उसमें हरा रंग जरूर रखें। साथ ही आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय भी बताएंगे, जिन्हें बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के साथ करने से आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

बुधवार को गणेश पूजन

1. बुधवार के दिन सुबह भगवान गणेश को दूर्वा 11 या 21 गांठे चढ़ाने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश को दूर्वा बहुत ही प्रिय है।

2. गणेश जी को बुधवार के दिन केसरिया सिंदूर भी चढ़ाया जाता है। ऐसा करने से सारी मुश्किलें दूर हो जाती हैं।

3. प्रत्येक बुधवार भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि भोग के मोदक को आप खुद न खाकर बल्कि उसे प्रसाद स्वरूप बांट दें।

अन्य उपाय

1. बुधवार के दिन गौ माता को हरा चारा खिलाएं, ऐसा करने से आपके घर के सारे संकट और आपसी बैर दूर हो जाएंगे। घर में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।

2. बुधवार को किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग दाल का दान जरूर करें। ऐसा करने से आप अपने संबंधों में आई दूरी को मिटा कर सकते हैं।

3. अगर आप राहु से परेशान हैं, तो बुधवार की रात को एक नारियल अपने सिर के पास रखकर सो जाएं। फिर अगले दिन वही नारियल भगवान गणेश जी के मंदिर में कुछ दक्षिणा के साथ अर्पित कर दें। साथ ही विघ्नहर्ता गणेश स्रोत का पाठ भी करें।

Back to top button