खेत में गेहूं काट रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला

ग्राम पंचायत इटव्वा में गेहूं काट रहे किसान पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

खेत में गेहूं काट रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला

 बूढ़ सिंह पुत्र खान सिंह सुबह लगभग सात बजे खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। तभी खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने मौका मिलते ही किसान पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बूढ़ सिंह की चीख निकल गई।

चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए दौड़े। लोगों को आता तेंदुआ बूढ़ सिंह को छोड़ कर भाग गया। ग्रामीणों की मानें तो क्षेत्र में मादा तेंदुआ शावकों के साथ कई दिनों से घूमती देखी गई है।

Back to top button