इजरायल के प्रधानमंत्री के विरोध में उतरे वामपंथी

इजराइल के प्रधानमंत्रीं अभी भारत की यात्रा पर आये हुए हैं इसके विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी इजराइली दूतावास पर भी पहुंच गए लेकिन वहाँ तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया. वहीं इस प्रदर्शन से इंडिया गेट पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा. फिलिस्तीन पर इजराइल के कब्जे के खिलाफ वामपंथी पार्टियों सीपीआई (एम), सीपीआई, फॉरवर्ड ब्लाक, सीपीआई (एम-एल) लिब्रेशन, एसयूसीआई (सी), आरएसपी और सीजीपीआई की दिल्ली इकाई ने यह प्रदर्शन किया.इजरायल के प्रधानमंत्री के विरोध में उतरे वामपंथी

इजराइल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का विरोध वामपंथी पार्टियां कर रही हैं. इस मौके पर सभा की आयोजन किया गया जिसे सीपीआई (एम) से प्रकाश करात, सीपीआई से डी. राजा, सीपीआई (एम-एल) लिब्रेशन से रविराय, एसयूसीआई(सी) से सत्यवान, आरएसपी से शत्रुजीत, फॉरवर्ड ब्लॉक, सीजीपीआई आदि संगठनों के नेताओं ने सम्बोधित किया. 

इन नेताओं का कहना है कि इजराइली प्रधानमंत्री अपने हथियारों के दम पर फिलिस्तीनियों से उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं जो गलत है. नेताओं ने कहा कि उनका यह विरोध इसलिए नहीं है कि इजराइल के प्रधानमंत्री भारत यात्रा पर आये हैं बल्कि उनका विरोध मार्च फिलिस्तीन की जनता की आजादी के लिए है. वे केवल इतना चाहते हैं की भारत को ऐसे भ्रष्टाचारी से किसी भी तरह का कोई समझौता ना करें.

Back to top button