जानें क्यों पुरुषों को आती है दाढ़ी मूँछ, जरुर पढ़े इसके पीछे का ये मजेदार कारण…

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ मर्द दाढ़ी मूँछ रखते है और वो दाढ़ी मूँछ में अच्छे भी लगते है। जबकि लड़कियों को दाढ़ी मूँछ नहीं आती। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्या होता है कि पुरुषों को दाढ़ी आती है, महिलाओं को क्यों नहीं तो आइए आज हम आपको बताते है इसके बारें में।

जब बच्चे जन्म लेते हैं तब उनके शरीर पर हल्के रोएं जैसे बाल होते हैं। ग्यारह से तेरह की उम्र से लड़के और लड़कियों के शरीर में केश वृद्धि शुरू होती है. यही वह उम्र होती है जब सेक्स ग्रन्थियों का तेजी से विकास होता है। स्त्रियों और पुरुषों के शरीर में ग्रंथियाँ विशेष प्रकार के हारमोंस पैदा करती हैं जिन्हें एंड्रोजेंस कहते हैं। पुरुषों में एंड्रोजेंस की मौजूदगी के कारण ही दाढ़ी-मूँछें विकसित होती हैं।

स्त्री में दूसरी सेक्स ग्रंथियां होती हैं जो दूसरे प्रकार के हारमोंस के पैदा करती हैं जिन्हें एस्ट्रोजेंस कहते हैं। पुरुष में बनने वाले हारमोंस आवाज़ में भारीपन और केश वृद्धि आदि को नियमित करते हैं। स्त्री में बनने वाले एस्ट्रोजेंस उसके सेक्स लक्षणों को पैदा करते हैं। इन्हीं हारमोंस के कारण स्त्री व पुरुष में शारीरिक भिन्नताएं होती हैं। औरतों का जिस्म कोमल, नरम व नाज़ुक रहता है वहीं पुरुषों दा जिस्म सख्त व मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button