जानें पति को ‘I Love YOU’ लिख क्यों खुद फ़ासी पर झूल गयी युवती
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती की खुदकुशी का अजब मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के तिमारपुर इस युवती ने सिर्फ इसलिए खुद को मौत के गले लगा लिया कि वह अपने चेहरे के मुंहासों से परेशान थी। पीसीएस की तैयारी कर रही जूही (26) ने रविवार देर रात फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। तिमारपुर थाना पुलिस ने महिला के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
इसमें उसने अपने पति के लिए आई लव यू लिखा और आगे लिखा कि वह अपने चेहरे के मुंहासों से परेशान है। उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस के अनुसार, तिमारपुर के गांधी विहार ए ब्लॉक निवासी जूही मूल रूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी की रहने वाली है।
जूही ने साल 2011 में उत्तरकाशी के एक युवक से अंतरजातीय विवाह किया था। जूही का पति उत्तरकाशी में ही खेती करता है, जबकि वह कई साल से दिल्ली में पीसीएस की तैयारी कर रही थी। शादी के बाद से उसके परिवार ने उससे किनारा कर लिया था। जूही की मां की मौत हो चुकी है।
रविवार देर रात साढ़े दस बजे जूही सहेली कल्पना के साथ थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर कल्पना ने उसका दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से कल्पना ने कमरे के अंदर झांका। जूही को पंखे से लटकता देख उसके होश उड़ गए।
कल्पना ने पुलिस को बताया कि वह रात में काफी परेशान थी। पुलिस ने घटना की सूचना जूही के पिता को दी, लेकिन अंतर जातीय विवाह करने से नाराज पिता ने आने से इन्कार कर दिया। पुलिस की एक टीम जूही के घर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार जूही ने 31 दिसंबर की रात अपनी सहेलियों के साथ नया साल मनाया था। जश्न के बाद सभी सो गए। सोमवार को सहेली ने दरवाजा खटखटया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रोशनदान के सहारे कमरे में देखने के बाद पता चला कि जूही ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है.
पति को थी पत्नी से शिकायत
पुलिस अधिकारी की के अनुसार जूही के पति उत्तराखंड में ही रहते हैं। जो खेती बाड़ी का काम देखते हैं। जूही अकेले दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दोनों में अक्सर साथ रहने को लेकर झगड़ा होता रहता था। झगड़ों के दौरान पति ने जूही को खूबसूरत नहीं हो कई बार बोला था।जूही ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरा सपना आईएस बनने का था, लेकिन मैं टूट गई हूं। मेरा सारा सपना टूट गया है। जूही ने नोट में माता- पिता से माफी भी मांगी है।





