जानिए कैसे बनाये अमेरिकन स्टाइल वाले नींबू काली मिर्च का चिकन

एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : कॉन्टिनेंटल
- कितने लोगों के लिए : 1 – 2
- समय : 30 मिनट से 1 घंटा
- कैलोरी : 270-280
- मील टाइप : नॉन-वेज
आवश्यक सामग्री
-
- दो चिकन ब्रेस्ट
-
- एक बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर
-
- दो नींबू का रस
-
- स्वादानुसार नमक
-
- एक बड़ा चम्मच तेल
-
- एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
-
- एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
-
- आधी मुट्ठी सिलेंट्रो या धनियापत्ती
-
- चार-पांच करी पत्ता
-
- एक फ्राई पैन
विधि
– दोनों नींबू को पहले हलका-हलका दबा लें फिर इनका रस एक कटोरी में निकाल लें.
– एक बाउल में अदरक और लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी का पाउडर, करी पत्ता, काली मिर्च पाउडर और बारीक कटा हुआ सिलेंट्रो डालें.
– इसके बाद इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस और थोड़ा-सा तेल डालकर बढ़िया पेस्ट तैयार कर लें.
– अब चिकन ब्रेस्ट में तैयार मसाले के पेस्ट को अच्छी तरह लपेटें.
– मैरिनेट किए हुए चिकन ब्रेस्ट को फ्रिज में 30 मिनट के लिए रख दें. अगर इसे रातभर के लिए मैरिनेट करके रख सकें तो स्वाद और बढ़िया आएगा.
– माइक्रोवेव को 5 मिनट के लिए 350 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें.
– चिकन वाले बाउल को एल्युमीनियम फॉइल से अच्छी तरह कवर कर माइक्रोवेव में 30 मिनट के लिए रख दें.
– तय समय बाद माइक्रोवेव से निकालकर बाहर रखें.
– फिर एल्युमीनियम फॉइल हटाकर माइक्रोवेव ओवन में 10-15 मिनट तक रखें ताकि चिकन ब्रेस्ट का ऊपरी हिस्सा कुरकुरा हो जाए. ( आप चाहें तो इसे माइक्रोवेव में ही रखकर कुरकुरा कर सकते हैं)
– या फिर आप चाहें तो मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर हल्का गरम करें फिर इसमें चिकन ब्रेस्ट को दोनों तरफ सुनहरा होने तक पका लें.
– जब ऊपरी हिस्सा कुरकुरा हो जाए तो इसे पलटा पर फिर 10 मिनट के लिए रखें ताकि दूसरी तरह वाला हिस्सा भी कुरकुरा हो जाए.
– तैयार चिकन ब्रेस्ट को एक प्लेट पर निकालें और इसमें नींबू का रस डालकर सर्व करें व खुद भी खाएं.





