भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi Note 4 ये खास खूबियां

दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने आज अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 4 के नए ‘लेक ब्लू’ एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अपने ‘वेक द लेक’ कैंपेन के तहत लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन के हर यूनिट के सेल होने पर कुछ पैसा स्वच्छ भारत अभियान के सपोर्ट में दिया जाएगा. ताकी जलाशयों को दूषित होने से बचाया जा सके.

Popular Smartphone Launched In India Xiaomi Redmi Note 4 These special features

सावधान: अगर इस लिंक्स पर करते क्लिक, हो सकता है वायरस

Redmi Note 4 ‘लेक ब्लू’ एडिशन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज में मौजूद रहेगा. कंपनी ने इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी है. इसे 4 सितंबर 12PM से फ्लिपकार्ट, MI होम, MI की वेबसाइट और बाकी चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.

जानें कैसा है ये स्मार्टफोन:

मेटल बॉडी वाले Redmi Note4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है. साथ ही इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. फोन में 625 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. डुअल सिम वाला नोट4 MIUI 8 बेस्ड एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा.

स्पीकर की बदली जगह

फोन Redmi Note4 की मोटाई 8.4mm है जबकी Note3 की 8.54mm थी. Note 4 में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए स्पीकर को बॉटम में प्लेस किया गया है. फोन की बैटरी 4100 mAh की है और ज्यादा देर तक साथ देने के लिए नई टेक्नोलॉजी के साथ डेवेलप की गई है.

कैसा है फोन का कैमरा

अगर कैमरे की बात की जाए तो Note4 के रियर में CMOS सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है. रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, 77 डिग्री वाइड एंगल लेंस और डुअल टोन LED फ्लैश के साथ आएगा वहीं फ्रंट कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा.

कनेक्टिवि‍टी फीचर्स

क्नेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, wi-fi, Bluetooth, GPS,Micro-USB दिया गया है. फोन सभी डिवाइस से क्नेक्ट हो जाने वाला रिमोट सेंसर फीचर से लैस है.

Back to top button