लठामार होली: नौहझील में होली की धूम, हुरियारिनों की लाठियों के वार से श्रीकृष्ण भी न बचे

तीर्थनगरी मथुरा के नौहझील में बृहस्पतिवार को लठामार होली की धूम मची रही। यहां हुरियारिनें और हुरियारे पहले बाजना रोड स्थित ठाकुर राधा श्याम सुंदर मंदिर में एकत्र हुए। इसके बाद यहां से नगर भ्रमण के लिए निकले। 

इस मौके पर हुरियारिनें, हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाती हुई चल रही थीं। हुरियारे ढाल से बचाव करते रहे। कस्बावासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके इनका स्वागत किया। जगह-जगह पानी, शर्बत व जलपान की व्यवस्था की गई। 

इस मौके पर चारों तरफ से फूलों की वर्षा होती रही। इससे गलियां फूलों से भर गईं। वहीं नगर भ्रमण करने के बाद हुरियारे और हुरियारिनें रामलीला मैदान पहुंची। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूलों की होली का आयोजन किया गया।

Back to top button