UP असेंबली में CM योगी का हाथ थामे दिखे आजम खान, गुफ्तगू करते हुए सदन में पहुंचे

लखनऊ.यूपी विधानसभा के विंटर सेशन के पहले दिन गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा नेता आजम खान एक-दूसरे का साथ थामे नजर आए। दोनों नेता अलग अंदाज में गुफ्तगू करते असेंबली में दाखिल हुए। यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। बता दें यूपी की सियासत में योगी और आजम को धुर विरोधी माना जाता है। हाल ही में हुए निकाय चुनावों समेत कई मौकों पर दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी सामने आ चुकी है।
हंगामेदार रही विंटर सेशन की शुरुआत
– यूपी विधानसभा का विंटर सेशन 14 दिसंबर से शुरू हुआ। योगी के साथ हल्के अंदाज में दिखे सपा नेता और विपक्षी दलों ने कार्यवाही शुरू होते ही सरकार को घेरना शुरू कर दिया।
– बिजली के बढ़े हुए दामों के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए रोकनी पड़ी। समाजवादी पार्टी के विधायक बेल में उतरे आए। विपक्ष होर्डिंग और पोस्टर लेकर बेल में पहुंचा।
ये भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर में घूमने के लिए BJP MLA के पास टाइम है, इनके लिए नहीं: SP नेता
सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी योगी सरकार
– विंटर सेशन में सरकार अपने वादों को अमली जामा पहनाने के लिए सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी। इस दौरान सीएम योगी किसान कर्जमाफी, किसानों को 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली के लिए भी बजट जारी कर सकते हैं।
– इसके अलावा कई योजनाओं में शिक्षा में बदलाव, बच्चों को जूते, मोजे, स्वेटर, किसानों को खाद, सोलर पम्प, स्कॉलरशिप समेत दर्जनों योजनाओं के लिए बजट में फंड दिया जा सकता है।





