कुवारी लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए करे इस भगवान की पूजा …

हिंदू धर्म में कई ऐसे देवी देवता हैं जिनकी आराधना करने से मनचाहे जीवनसाथी की इच्छा पूरी हो जाती है। इनकी पूजा आज से नहीं बल्कि सदियों से होती आ रही है। अगर आप भी अपने नाकामयाब इश्क को मुकम्मल बनाना चाहते हैं या फिर मनचाहे जीवनसाथी की इच्छा है तो आपको इन देवी देवताओं की शरण में जाना चाहिए।

इन देवी-देवताओं को करें प्रसन्न:

 प्रेम का जब भी जिक्र किया जाता है वहां रास रचाने वाले भगवान श्रीकृष्ण का नाम स्वाभाविक ही आ जाता है। भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी का प्रेम अमर है। जो जोड़ा इन दोनों का पूजन करते हैं उनके बीच ताउम्र प्यार बना रहता है।

हिंदू धर्म में ऐसे कई व्रत तथा त्योहार मिल जाएंगे जहां स्त्रियां भगवान शिव को प्रसन्न करती हैं ताकि अच्छे जीवनसाथी की मुराद पूरी हो जाए। आप भी अपने प्रेम की पूर्ति के लिए महादेव और मां पार्वती कि आराधना करें।

 चंद्रमा को प्रेम का प्रतीक माना गया है। चंद्रमा मन को शीतल रखता है। चंद्रमा की पूजा करने से आपकी प्रेम से जुड़ी कामना पूरी होती है। चंद्र देव और शुक्र को मन की नाजुक अनुभूतियों का देवता माना जाता है।

कामदेव को काम अर्थात प्यार, इच्छा, कामुकता और कामवासना का देव माना गया है। ये भगवान ब्रह्मा के पुत्र माने गए हैं। प्रेम से जुड़ी सभी भावनाओं का नियंत्रण इन्हीं के पास रहता है।

 देवी रति को प्रेम, जुनून और मिलाप के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। सुखद और मधुर वैवाहिक जीवन के लिए व्यक्ति को रति की उपासना करनी चाहिए। महिलाएं और लड़कियां प्रेम और शारीरिक संगति के लिए रति की पूजा करती हैं।  

Back to top button