Koffee with karan: शो में अर्जुन-जाह्नवी उठाएंगे एक-दूसरे के सीक्रेट्स से पर्दा

मुंबई। छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर चैट शो ‘ Koffee with karan’ का छठवां सीजन 21 अक्टूबर से दर्शकों के बीच होगा। इस शो को लेकर दर्शकों के मन में एक अजीब सी उत्सुकता है। शो से जुड़ी रोजाना एक नई खबर दर्शकों के मन की उत्सुकता बढ़ाती जा रही है। इस शो में मेहमान के तौर पर जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन के साथ डेब्यू करेंगी जिसका खुलासा जाह्नवी कपूर ने देर रात सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर किया।
ये भी पढें:- Koffee with karan: सैफ अली खान व सारा बनेंगे शो के ख़ास मेहमान, तस्वीरें वायरल
View this post on Instagram
With the Koffee legend @arjunkapoor Thank you @karanjohar for having us!! So much fun
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Oct 5, 2018 at 12:03pm PDT
तस्वीर में जाह्नवी-अर्जुन हाथ में कॉफ़ी मग लिए काफी खुश नज़र आ रहे हैं। दरअसल, ये तस्वीर शो के सेट की तस्वीर थी। शो में वे दोनों एक-दूसरे के सीक्रेट्स से पर्दा उठाएंगे। इसी तरह शो में आने वाले मेहमानों की लिस्ट से धीरे-धीरे पर्दा खुलता जा रहा है। वहीं शो में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा अली खान भी शिरकत करेंगे। इसके लिए शो के होस्ट करण जौहर ने सारा और सैफ को खुद आमंत्रित किया है।
ये भी पढें:- जाह्नवी के बाद अब उनकी बहन ‘ख़ुशी कपूर’ सुर्ख़ियों में, वायरल हुईं हॉट तस्वीरें
View this post on Instagram
Today was day 1 for the shoot of #koffeewithkaran ! Shot with the extremely hilarious and supremely bright and sensitive father daughter duo! #saifalikhan and @saraalikhan95
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Oct 3, 2018 at 7:00am PDT
ये भी पढें:- B’dy Spl: भरी महफ़िल में जड़ दिया था इस अभिनेता ने ‘रणवीर कपूर’ को चांटा
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- #koffeewithkaran sibling episode! Was so lovely to chat with this hysterical brother sister duo!!!
View this post on Instagram
The #koffeewithkaran sibling episode! Was so lovely to chat with this hysterical brother sister duo!!! @arjunkapoor @janhvikapoor
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Oct 5, 2018 at 10:45am PDT
ये भी पढें:- OMG!! इतने महंगे जूते फिर भी जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर हुईं बुरी तरह ट्रोल
साथ ही इस बार शो में बॉलीवुड की कई पॉपुलर जोड़ियां नजर आ सकती हैं। इनमें सोनम-आनंद से लेकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का भी नाम शामिल हो चुका है।बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर, जाह्नवी-खुशी के बेहद करीब आ गए हैं। वे अपनी अंशुला की तरह ही ख़ुशी-जाह्नवी का भी ख्याल रखते हैं। अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे नमस्ते इंग्लैंड, संदीप और पिंकी फरार, पानीपत, इंडियाज मोस्ट वांटेड में नजर आएंगे।
वहीं जाह्नवी कपूर करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी के अलाव अलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी शामिल होंगे। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
The post Koffee with karan: शो में अर्जुन-जाह्नवी उठाएंगे एक-दूसरे के सीक्रेट्स से पर्दा appeared first on .





