2017 की 17 सबसे बड़ी खबरें जो इतिहास के पन्नों में की जाएंगी दर्ज, चाहकर भी भूल नहीं पाएंगे ये साल

नई दिल्ली : दुनिया नए साल का वेलकम कर रही है। लेकिन गुजरा साल 2017 खुद को भूलने नहीं देगा। गुजरा साल अपने कई बदलाओं के साथ हमारी जिंदगी में अपनी अहमियत का अहसास कराता रहेगा, तो इन्हीं बदलाओं से आगे हमारी जिंदगी शुरू होने वाली है।
ये साल राजनीति, क्रिकेट से लेकर मंनोरंजन जगत समेत कई मामलों में बेहद खास रहा। अगर एक शब्द में कहा जाए तो ये साल बेहद ‘यादगार’ रहा। साल 2017 में कुछ ऐसे बड़े-बड़े काम हुए, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज किए जाएंगे। वैसे तो आप 1 जनवरी साल 2017 से कई बड़ी खबरों से जुड़े होंगे, लेकिन इन 12 महीनों में क्या बड़े बदलाव हुए आज हम आपको बताएंगे। सच में हम भूल कर भी नहीं भूल पाएंगे 2017 की ये खास और बड़ी बातें। आइए जानते हैं कि आखिर किन कारणों से ये 2017 बीते कई सालों में से बेहद खास रहा।

2017 की 17 सबसे बड़ी खबरें जो इतिहास के पन्नों में की जाएंगी दर्ज, चाहकर भी भूल नहीं पाएंगे ये साल1- आस्था पर आतंकी साया

साल 2017 के जुलाई महीने में आतंकियों ने अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। सावन माह के पहले सोमवार को ही 10 जुलाई के दिन अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने यात्रियों की बस पर फायरिंग की। रात साढे 8 बजे तीन हमलावरों ने अर्धसैनिक बलों की छावनी पर हमला किया। और उसके बाद खानाबल के पास यात्रियों की बस पर अंधाधुंध फायरिंग की। ये बस गुजरात के बनासकांठा जिले की थी। इस बस का अमरनाथ फ्लाइंग बोर्ड में पंजीकरण नहीं हुआ था। इस वजह से बिना किसी सुरक्षा के बस अकेले ही जा रही थी। यात्रि अमरनाथ दर्शन कर वापस आ रहे थे। इस हमले में 8 लोगों की जान चली गई और करीब 19 जख्मी हो गए। हमले के बाद कुछ देर के लिए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी। हालांकि कुछ देर बाद दोबारा यात्रा बहाल कर दी गई।

2- तीन तलाक बैन

अपने हक के लिए लड़ रही मुस्लिम महिलाओं के लिए साल 2017 बड़ी लड़ाई में जीत के तौर पर याद किया जाएगा। 22 अगस्त के एतिहासिक फैसले में सालों से चलती आ रही परंपरा को गैरकानूनी बताया गया। 5 सदस्यों की बेंच ने 3-2 से इस फैसले पर मुहर लगा दी। इस मुताबिक, किसी भी महिला को एक बार में तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर तलाक दिया जाना गैरकानूनी होगा। बिल के ड्राफ्ट के मुताबिक, किसी भी तरह का तीन तलाक बोलकर, लिखकर, इलेक्ट्रानिक माध्यम के जरिए भेजे गए तलाक गैरकानूनी होंगे। दोषी पाए जाने पर तीन साल की जेल और जुर्माना भी लगाया जाएगा। लंबे समय से चल रहा तीन तलाक विवाद आखिकार लोकसभा से पास हो गया। लोकसभा ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की प्रथा से आजादी दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मोदी सरकार के बिल को पास किया। विधेयक को लोकसभा में 28 दिसबंर 2017 शाम वोटिंग कराई गई और ज्यादातर सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया।

3 .. 2जी घोटाले के सभी आरोपी बरी

दिल्ली की विशेष अदालत ने बहुचर्चित 2जी घोटाले में 21 दिसंबर 2017 को पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की बेटी कनिमोझी सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इन लोगों के खिलाफ धारा 409 के तहत अपराधिक विश्वासघात और धारा 120B के तहत अपराधिक षणयंत्र के आरोप लगाए गए। लेकिन अदालत को कोई सबूत नहीं मिला। 2जी स्प्रेक्ट्रम घोटाला साल 2010 में तब सामने आया कैग ने अपनी रिपोर्ट में साल 2008 में हुए स्पेक्ट्रेम अबंटन की पूरी प्रक्रिया पर ही सवाल खड़ी कर दिए। इस प्रक्रिया में नीलामी की बजाय पहले आओ और पहले पाओ की नीति के आधार पर लाइसेंस दिए गए थे। लेकिन आरोप ये लगा कि राजा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पसंदीदा कंपनियों को उनकी मनचाही कीमत पर लाइसेंस दिए और इसके चलते सरकारी खजाने को 1 लाख 76 हजार करोड़ का नुकसान झेलना पड़ेआ।

4 -अयोध्या मुद्दा

इस साल अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने अपीलों पर 5 दिसंबर में नियमित सुनवाई करने की बातें कही। अब, अयोध्या मामले की नियमित सुनवाई आखिरकार 8 फरवरी, 2018 से नियमित रूप से होगी। सुनवाई को 2019 के आम चुनाव पूरे होने तक टालने की सुन्नी वक्फ बोर्ड की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया। पांच दिसंबर को सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से पेश हुए वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इस मामले में फैसला देश की राजनीति पर गहरा असर डालेगा। जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इस मुद्दे पर राहुल गांधी से इसका जवाब मांगा था।

5 – बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम

साल 2017 डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के लिए उसके सजा का साल रहा। 25 अगस्त को हरियाणा में पंचकूला की CBI की विशेष अदालत ने बाबा राम रहीम को साध्वी रेप केस मामले में दोषी करार दिया था। 28 अगस्त को अदालत ने दो साध्वी रेप केस मामले में राम रहीम को अलग-अलग मामले में 10-10 साल की सजा सुनाई। राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला, हरियाणा, दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में बाबा के समर्थकों ने भारी उत्पाद मचाया। राम रहीम की कथित बेटी पर हनीप्रीत पर समर्थकों को भड़काने का आरोप लगा। केस दर्ज होने के बाद हनीप्रीत फरार हो गई। लंबी तलाशी के बाद हनीप्रीत को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल गुरमीत राम रहीम रोहतक की जेल में बंद है। राम रहीम भी रोहतक जेल में बंद है।

6 – फिल्म पद्मावती पर सियासी जंग

पद्मावती को लेकर ना सिर्फ देशभर में बवाल हुआ। बल्कि दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी दी गई बल्कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार समेत कई राज्य ने अपने यहां इसके रिलीज पर रोक लगा दी। नतीजा ये रहा कि संजय लीला भंसाली को दिसंबर में प्रस्तावित फिल्म रिलीज की तारीख टालनी पड़ी। दरअसल, राजपूत समुदाय का कहना है कि फिल्म पद्मावती में पद्मावती को गलत ढंग से पेश किया गया है। इससे पद्मावती का अपमान हो रहा है। रानी पद्मावती के एतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ किया गया है वहीं भंसाली का कहना है कि इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नही है। राजस्थान में शूटिंग के दौरान ही ये फिल्म विवादों में आ गई थी उस वक्त करणी सेना ने शूटिंग के सेट पर जाकर खूब तोड़फोड़ की थी जिसके बाद संजय लीला भंसाली ने फिल्म पूरी होने के बाद राजपूत समुदाय को दिखाने के बाद ही रिलीज करने की बात कही थी। जिसके बाद से अब इस फिल्म को लेकर विवाद चल रहा है।

7 – डोकलाम

साल 2017 भारत और चीन के रिश्तों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। भूटान के पास डोकलाम में सड़क बनाने को लेकर भारत और चीन के बीच करीब महीने भऱ तनाव रहा। तनाव इस चरम तक पहुंच गया कि दोनों देशों के बीच जंग की नौबत तक आ गई। चीन डोकलाम के पठार में भूटान के इलाके में सड़क बनाना चाहता था, जबकि भूटान की अपील पर भारतीय सेना ने चीनी सेना का विरोध किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। महीनों तक दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने रहीं। इसी बीच चीन ने 1962 की याद दिलाते हुए युद्ध की धमकियां भी दी। 2 सितंबर को पीएम मोदी ब्रीक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन गए। इससे पहले ही चीन अपने सैनिकों को वहां से हटा चुकी थी। इसे भारत की इस साल की बड़ी कूटनीतिक जीत माना गया।

8 -दिवाली पर दिल्ली में पटाखे बैन

साल 2017 उस फैसले के लिए भी याद किया जाएगा जिसे प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली में लागू किया गया। जाहिर है इसका असर लोगों पर पड़ा। पहली बार ऐसा हुआ जब साल 2017 में दिल्ली में दीवाली के मौके पर पटाखे जलाने पर बैन लगाया गया। दीवाली में पटाखों के कारण हो रहे प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैन लगा दिया। हालांकि पटाखों पर बैन केवल बिक्री पर लगी थी इस्तेमाल पर नहीं। हालांकि लोगों ने कोर्ट और अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करके इस साल बाकी सालों के मुकाबले ज्यादा पटाखे जलाए।

9 – यूपी में योगी राज

सियासी तौर पर साल 2017 भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी कामयाब रहा। इस साल बीजेपी ने एक के बाद एक चुनाव में जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ यूपी के 21 मुख्यमंत्री बनें। जो तमाम राजनैतिक कयास के उलट था। योगी आदित्यनाथ गोरथनाथ के महंत हैं, और अपनी कट्टरछवी के लिए कई बार विवादों में रहे हैं।

10 – धर्म की आड़ में महिलाओं का शोषण कर रहे अय्याश बाबा

एक और ढोंगी बाबा की पोल खुली, एक और हवस के पुजारी बाबा का चेहरा लोगों के सामने उजागर हो गया। दिल्ली में रोहिणी के विजय विहार इलाके में जब आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर छापा पड़ा तो हर कोई हैरान रह गया। अय्याशी का आश्रम चला रहा ढोंगी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित ठीक उसी अंदाज में जिंदगी जी रहा था जैसा राम रहीम। पुलिस की मदद से आश्रम से बाहर निकली युवतियों ने जब अपनी आपबीती बतानी शुरु की तो सभी दंग रह गए। अय्याश बाबा बंद कमरे में नग्‍न बैठता था और महिलाओं से मालिश करवाता था। इस‍के अलावा बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर मानव तस्‍करी और जादू टोना कर लड़कियों को वश में करने का आरोप लग चुका है।

11- 200 का नोट

26 अगस्त को पहली बार देश में 200 का नोट जारी हुआ। इससे पहले हमारी पास 1, 2, 5, 10, 20, 50 , 100, 500 और 2000 के ही नोट थे। इस तरह से हमारे पास 10वें नोट 200 रुपए के नोट के रूप में लोगों के हाथ आया। नोट के पीछे की ओर सांची स्तूप का मोटिव दिया गया है। नोट का बेस कलर चमकीला पीला रखा गया है। नोट के पिछले हिस्से में स्वच्छ भारत का लोगों है। पिछले साल नोटबंदी की घोषणा के बाद से 500, 2000 और 50 के नए नोट के बाद ये चौथा नया नोट जारी किया गया।

12 – लाल बत्ती पर बैन

VVIP कल्चर को खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने अप्रैल माह में बड़ा फैसला लिया। 1 मई 2017 से लाल बत्ती पर बैन लगाते हुए वीआईपी कल्चर को खत्म करने की तरफ बड़ा कदम उठाया गया। पीएम, राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गाड़ियों से भी लाल बत्ती हटाई गई। सिर्फ आपालकालीन सेवाओं को लाल बत्ती के प्रयोग की अनुमति दी गई।

13 -विराट-अनुष्का की शादी

क्रिकेट के लिए साल 2017 रोमांच भरा रहा। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए विराट कोहली ने आखिरकार 11 दिसंबर 2017 को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ इटली में शादी कर ली। तो विराट अनुष्का ने दिल्ली और मुंबई में भी रिसेप्शन रखा।

14 – 17 साल बाद भारत ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

17 साल बाद मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रौशन किया। भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। उनसे पहले ये खिताब 17 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था। छिल्लर ने चीन के सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है।

15 – दुनिया का सबसे छोटा सैटेलाइट

इसको की कामयाबी के इतर तमिलनाडु के 18 साल के रिफत और उसकी टीम ने भी दुनिया का सबसे छोटा सैटेलाइट बनाकर दुनिया को चौंका दिया। इस सैटेलाइट का वजन केवल 64 ग्राम है। इतना ही नहीं इस सैटेलाइट को नासा ने 21 जून को लॉन्च किया था। सैटेलाइट का नाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम के नाम पर कलाम सेट रखा गया।

16 – ISRO ने एक साथ छोड़े 104 सैटेलाइट

15 फरवरी को ISRO ने एक बार में एक साथ 104 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजकर रूस और अमेरिका का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फिल्म बाहुबली-2

इस साल की सबसे चर्चित फिल्म रही, साथ ही बाहुबली 1500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म भी है।

18- कांग्रेस में राहुल राज

साल 2017 में भी कांग्रेस की हार का सिलसिला नहीं थमा। गुजरात और हिमाचल चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि साल 2017 कांग्रेस पार्टी के इतिहास में खास वजह से हमेशा के लिए दर्ज रहेगा। 11 दिसंबर को राहुल गांधी निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। वहीं 19 साल पार्टी अध्यक्ष रही सोनिया गांधी ने राजनितिक जीवन से संसाय लेने का इशारा किया।

प्रद्युमन ठाकुर की हत्या

Ryan International School में पढ़ने वाले दूसरी क्लास के प्रद्युम्न की स्कूल के टॉयलेट में गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
स्कूल की लापरवाही का नतीजा बच्चे ने भुगता. . इस कांड के सिलसिले में बस कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है और बाद में रेयान इंटरस्कूल के ट्रस्टियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में CBI ने अपनी जांच में 11वीं कक्षा के छात्र को प्रद्युम्न मर्डर केस का मुख्य आरोपी माना। स्कूल में बच्चे की मौत ने कई स्कूलों को सवालों के कटखरे में खड़े कर दिया। साल 2017 में इस घटना के बाद परिजन अपने बच्चे को स्कूल भेजने से कतराने लगे।

लव जिहाद के नाम पर दिनदहाड़े मुस्लिम शख्स की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

राजस्थान के राजसंद में शंभूलाल नाम के शख्स ने 50 साल के बुजुर्ग अफराजुल की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरे देश सहम गया था। शंभूलाल ने हत्या के बाद बुजुर्ग को जिंदा जला दिया था। शंभू ने इस हत्या का एक वीडियो भी बनाया। जिसे देख हर किसी की रूह कांप गईं।

2017 के ये 17 बदलाव अब हमारे और आपके जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। कुछ बदलाओं के असर तुरंत देखने को मिले तो कुछ बदलाओं की रफ्तार धीमी है। बावदूज इसके इन बदलाओं का सत्कार सीधे तौर से हमारी जिंदगी से है चाहे साल कोई भी हो।

Back to top button