गधे कारण ढूंढ निकाला एक रहस्यमयी दुनिया, हैरान रह जाएंगे जानकर

‘कोम एल शोकाफा का मकबरा’… इस नाम से आप शायद ही वाकिफ हुए होंगे। दरअसल इस संबंध में सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि सालों से एक ऐसी दुनिया धरती के नीचे दफ्न थी जिसके बारे में किसी को खबर नहीं थी। दरअसल, यह मकबरे से जुड़ा है। इसकी खोज की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। जब आप इसके बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे।

‘कोम एल शोकाफा’
यह मकबरा हमेशा के लिए दुनिया की नजरों से ओझल हो चुका था। इसे ढूंढ पाने में बहुत से इतिहासकार नाकाम हो गए लेकिन
ऊपर वाले की करनी देखिए। एक गधे के कारण यह रहस्यमयी दुनिया लोगों के सामने आ पाई।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हुआ यूं था कि अचानक एक गधा चलते हुए गड्ढे में गिर गया था। उसके मालिक ने जब गधे को बाहर निकालने के लिए गड्ढा खोदा, तब उसने देखा कि अंदर सालों से छिपी एक अलग दुनिया थी। अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गया।
उसे जमीन में दफ्न सालों पुराना मकबरा मिला था, जिसके पिलर्स पर कई तरह की नक्काशी भी की हुई थी। हालांकि यह मामला बेहद पुराना हो चुका है लेकिन एक बार फिर से अचानक इसकी खबर चल पड़ी है। दरअसल, ऐसी खबरों को जानने की जिज्ञासा लोगों में होती है। उसी उद्देश्य से इन्हें लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाता है।
ZOOM करके देखें जानें पर अमेरिका में इस तस्वीर ने मचा दिया तहलका, वजह जानकर आप भी हो जाएगे हैरान
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, 1990 में एक म्यूजियम को इस बात की जानकारी दी गई थी कि एक शख्स को जमीन के नीचे एक पुरानी इमारत मिली है, जिसकी पहचान बाद में ‘कोम एल शोकाफा’ मकबरे के रूप में हुई। इस शख्स का नाम मंसूर सय्यद अली गिब्रा बताया जाता है। यह मकबरा मिस्र में पाया गया।





