VIDEO: जानिए क्या है जलपरी निकलने वाली खबर का सच, वीडियो देखकर रह जायेंगे दंग

नई दिल्ली – बचपन में जलपरी की कहानियां सुनने वालों के लिए एक खबर सामने आई है कि गंगा से एक जलपरी निकली है। शायद आपने अपनी कहानियों में सुन रखा होगा कि जलपरी पानी में रहती हैं और उसका आधा शरीर मछली व आधा इंसान का होता है। लेकिन, अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें सच में एक जलपरी दिख रही है। परंतु, इस बात में कितनी सच्चाई है ये आज हम आपको बताएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कहा जा रहा है कि समुद्र से मछुआरों ने जलपरी पकड़ी है।

VIDEO-

दरअसल, यह वीडियो लोगों के सामने 15 दिसंबर को आया। इस वीडियो को 15 दिसंबर के दिन यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया और लाखों लोगों ने इसे शेयर करते हुए माना कि इस वीडियो में जलपरी पकड़ने को लेकर जो दावा किया जा रहा है वह बिल्कुल सच है। लेकिन, इस खबर का सच क्या है ये कोई नहीं जानता। लोग इस वीडियो को बस शेयर और देखें जा रहे हैं। इसलिए आज हम आपको इस वायरल वीडियो का हकीकत बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई क्या है।

आपको बता दें कि हाल ही में ओखी नाम के चक्रवात में कुछ जीव समुद्र से बाहर निकल आये थे। यह वीडियो और इसके साथ शेयर किये जा रहे फोटो ऐसे ही एक जीव का है, जिसे जलपरी कहा जा रहा है। अगर आप ये वीडियो देखेंगे तो इसमें आपको एक अजीब सा दिखने वाला जीव लकड़ी के एक तख्त पर लेटे हुए दिखाई देगा। इस वीडियो को शेयर करते हुआ कहा जा रहा है कि यह सच में जलपरी है। जबकि कुछ लोग इसे समुद्र के बजाय गंगा से निकाल हुआ बता रहे हैं।

लेकि, दरअसल जिसे वीडियो को देखकर इस अजीब से जीव को लोग जलपरी समझ रहे हैं वो एक पेंटिग है। इस बात का सच इंटरनेट पर अनोखी मछली की तस्वीरे बनाते हुए एक शख्स के सामने आने पर हुआ है। यह कलाकार म्यांमार का रहने वाला है जो अक्सर ऐसी ही पेंटिग बनाता रहता है। खबरों के मुताबिक, कलाकार ने इस पेंटिगं को लकड़ी और फायबर से बनाया है। यह वीडियो सामने आने के बाद जलपरी मिलने की खबरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं लेकिन यह पूरी तरह से झूठी हैं। इसलिए इस तरह के झांसे में न आए और बिना सोचे समझे ऐसी बातों पर विश्वास करने से बचे।

 
Back to top button