जानिए आरोपी ने क्यों कराई डांसर हर्षिता की हत्या

हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया का रेप और हत्या किसने कराई इसका खुलासा हो गया है। जानिए आरोपी ने क्यों कराई हर्षिता हत्याहर्षिता

डांसर हर्षिता दहिया की हत्या उसके जीजा गैंगस्टर दिनेश कराला ने ही कराई थी। उसने चार शूटरों से इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म कबूल किया है। दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की थी।

इसे भी पढ़े: होटल में युवक और युवती ने सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दिनेश ने कबूल किया है कि उसे हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या के मामलों में सजा होने का डर था। इस डर की वजह से उसने हर्षिता की हत्या करा दी।

पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया की हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या मामले में पानीपत पुलिस ने आरोपी दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा था। दिनेश ने पूछताछ में हर्षिता की हत्या कराना कबूल कर लिया।

दिनेश ने बताया कि उसके खिलाफ दिल्ली के कंझावला और नरेला थाना में दो केस दर्ज हैं। हर्षिता अपनी मां की हत्या की मुख्य गवाह थी। दिल्ली कोर्ट में इन मामलों में जल्द ट्रायल शुरू होना था। इन मामलों में हर्षिता गवाही ना दे सके इसलिए अपने चार साथियों से उसकी हत्या करवाई।

Back to top button