जानिए किस राशि के व्यक्ति में होती हैं कौन सी खामियां, आज ही करें दूर

हर इंसान के अंदर कुछ कमियां तो कुछ खूबियां होती है। जरूरी तो नहीं कि एक इंसान पूरी तरह से परफेक्ट हो। हांलाकि अपनी कमियों का पता चलने पर उनको दूर करते रहना चाहिए। नहीं तो ये कमियां इंसान की तरक्की के रुकावट पैदा करने लगती है। तो चलिए जानें ऐसी ही कुछ कमियां जो राशि के अनुसार अगर किसी इंसान के अंदर हो सकती हैं।

मेष राशि
मेष राशि के लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है, जिससे लोगों के साथ इनके संबंध बिगड़ जाते हैं। परिणामस्वरूप, सफलता की राह कठिन हो जाती है।इसलिए मेष राशि के लोगों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वृष राशि
वृष राशि के लोगों का स्वभाव अड़ियल होता है। मनमाने स्वभाव के कारण दूसरे लोग इनसे बड़ी जल्दी खफा हो जाते हैं। इनकी यही कमी इनको आगे बढ़ने से रोकती है।इसलिए वृष राशि के लोगों को अपने जिद्दी और हठी स्वभाव से खुद को  दूर करना चाहिए।

 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं। अपने विवेक से काम नहीं लेने पर अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है और बहुत से अच्छे अवसर इनके हाथ से निकल जाते हैं। मिथुन राशि के लोगों को दूसरों पर भरोसा करने से पहले अपने दिमाग का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

 

कर्क राशि
कर्क राशि के लोग काफी इमोशनल हुआ करते हैं। अक्सर भावुकता में ये गलत फैसले ले लेते हैं। जिनकी वजह से कर्क राशि के लोगों को बाद में पछताना भी पड़ता है।

 

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ते। यहां तक कि बेइंतहा खर्च करते हैं और शॉर्टकट अपनाने से भी नहीं चूकते। इससे भविष्य में पछताना पड़ सकता है। इनकी यहीं खर्च की आदत ही सबसे बड़ी कमजोरी होती है जो इनको बदल लेनी चाहिए।

 

कन्या राशि
स्वभाव से घमंडी होने के कारण, दूसरों को अपने आगे कुछ समझते ही नहीं है। इनकी यही हरकतें इनकी प्रगति की राह में रोड़ा बनती है। कन्या राशि के लोगों को अपने घमंडी और दूसरों को नीचा दिखाने के स्वभाव से बचना चाहिए।

 

तुला राशि
तुला राशि के जातक जरूरत से ज्यादा दूसरों की मदद करने के बारे में सोचते हैं, इनकी इसी कमी का फायदा उठाकर लोग इनसे आगे निकल जाते हैं। इनके उदार स्वभाव के कारण लोग इनको बेवकूफ बनाकर धोखा भी दे देते हैं।

 

वृश्चिक राशि
बात-बात पर ज्वालामुखी की तरह गुस्से से फूट पड़ना वृश्चिक राशि के जातकों की सबसे बड़ी कमी होती है। यहीं गुस्सा इनकी सफलता की राह में सबसे बड़ा रोड़ा होता है। जिसे दूर करना वृश्चिक राशि वालों के बहुत जरूरी होता है।

धनु राशि
धनु राशि काफी बातूनी होते हैं। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। इनका यह बड़बोलापन ही लाइफ में तरक्की के आड़े आ जाता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को यह गलतफहमी होती है कि उनमें कोई कमी नहीं है। इससे वे नई चीजों को सीखने की कोशिश नहीं करते। और उनकी यही कमी इन्हें आगे बढ़ने से रोकती है।मकर राशि के जातकों को लगता है कि वो बिल्कुल परफेक्ट हैं और उनको हर चीज का ज्ञान है यहीं उनकी सबसे बड़ी कमी है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक अपनी बात को लेकर अड़े रहते हैं और झुकने के लिए तैयार नहीं होते। इनकी यही आदत जहर घोलने का काम करती है।कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा होगा कि वो थोड़ा झुकने की कोशिश करें।जरूरी नहीं कि हर बार उनकी बात ही सही हो और सामने वाला गलत हो।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों में कॉन्फिडेंस की कमी रहती है। हौसले की कमी इन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने से रोकती है।

 

 

 

 

 

 

 

Back to top button