जानिए कब है जया एकादशी और प्रदोष व्रत, रविदास जयंती

आज से फरवरी 2021 के अंतिम सप्ताह का प्रारंभ हुआ है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस सप्ताह में जया एकादशी, प्रदोष व्रत, माघ पूर्णिमा, रविदास जयंती और हज़रत अली का जन्मदिन आने वाला है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि ये महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं त्योहार किस दिन किस तारीख को पड़ेंगे।

जया एकादशी 2021: ​हिंदी पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। जया एकादशी का व्रत 23 फरवरी दिन मंगलवर को पड़ रहा है। जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

24 फरवरी: दिन— बुधवार: प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत 2021: माघ मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत या माघी प्रदोष व्रत 24 फरवरी दिन बुधवार को है। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनकी कृपा से संतान, धन, सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

25 फरवरी: दिन— गुरुवार: हज़रत अली का जन्मदिन

हज़रत अली का जन्मदिन 2021: इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद के चचेरे भाई और दामाद हज़रत अली का जन्मदिन इस वर्ष 25 फरवरी दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। शिया मुस्लिमों के वे नेता हैं। पैगंबर मोहम्मद की मौत के बाद इस्लाम में दो विचारधाराएं हो गईं। एक शिया और एक ​सुन्नी।

27 फरवरी: दिन— शनिवार: माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती

माघ पूर्णिमा 2021: इस वर्ष 2021 की माघ पूर्णिमा 27 फरवरी दिन शनिवार को है। इस दिन नदी में स्नान कर दान पुण्य किया जाता है। इस दिन लोग माघी पूर्णिमा का व्रत भी रखते हैं।

गुरु रविदास जयंती 2021: माघ मास की पूर्णिमा तिथि को संत रविदास का जन्म हुआ था, इसलिए हर साल माघ पूर्णिमा के दिन संत रविदास जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष रविदास जयंती 27 फरवरी दिन शनिवार को है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button