जानें कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में आज सूतक काल होगा मान्य

इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर, सोमवार को लगने वाला है। इस दिन अमावस्या भी है। मार्गशीर्ष की अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण को लेकर हम आपको कई बातें बता चुके हैं और जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको यह बता रहे हैं कि भारत में ग्रहण किस समय और कहां-कहां दिखाई देगा। इसके अलावा सूतक काल क्या माना जाएगा।

14 दिसंबर को जो सूर्य ग्रहण लगने वाला है वह भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में नजर न आने के चलते इस बार सूतक के नियमनहीं माना जाएग। ऐसे में ग्रहण के दौरान मांगलिक कार्यों पर भी रोक नहीं होगी। इसके अलावा मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं किए जाएंगे क्योंकि सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण शाम 7 बजकर 3 मिनट से लगना शुरू होगा। यह रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि करीब 5 घंटे की होगी। सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा।

जैसा कि हमने आपको बताया कि भारत में सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा ऐसे में यहां कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। साथ ही ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह कामों पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होगी।

Back to top button