जानिए क्या खाली पेट एक्सरसाइज करना आपकी सेहत के लिए अच्छा है?

अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो आप अक्सर सोचते होंगे कि खाली पेट एक्सरसाइज करना चाहिए या कुछ खाने के बाद। आमतौर पर इस सवाल के लोग अलग-अलग जवाब देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट भी इस मामले में अलग-अलग राय रखते हैं। मगर हाल में ही यूके में हुए एक शोध में ये बात सामने आई है कि अगर आप खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं, तो आप अपेक्षाकृत ज्यादा फैट बर्न करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या सच में खाली पेट एक्सरसाइज करना फायदेमंद है या इसके कुछ नुकसान भी हैं।

खाली पेट एक्सरसाइज सभी के लिए नहीं

एक्सरसाइज करने की कोई उम्र नहीं होती है। इसे सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। मगर 15 साल से कम उम्र के बच्चों या 55 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों के लिए खाली पेट एक्सरसाइज करना नुकसानदायक हो सकता है। इसका कारण है कि इस उम्र में शरीर उतना क्षमतावान नहीं होता है, जितना वो 20-25 साल की उम्र में होता है। इसलिए इस उम्र के लोगों को एक्सरसाइज करने से एक घंटा पहले हल्का नाश्ता या प्रोटीन शेक आदि का सेवन कर लेना चाहिए। हालांकि बहुत ज्यादा पेट भरकर एक्सरसाइज करना भी खतरनाक है इसलिए एक्सरसाइज से पहले बहुत थोड़ी मात्रा में पौष्टिक आहार का सेवन करें।

तेजी से कम होता है वजन

अगर आप खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपका वजन तेजी से कम होता है। दरअसल खाली पेट एक्सरसाइज करने से आपका फैट तेजी से बर्न होता है इसलिए आप तेजी से वजन घटा पाते हैं। इसका कारण ये है कि हमारे द्वारा आहार में ली गई एक्स्ट्रा कैलोरीज ही फैट के रूप में इकट्ठा रहती हैं। जब आप खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर पहले से फैट को बर्न करके एनर्जी बनाने लगता है, जिससे मोटापा तेजी से कम होता है।

डायबिटीज रहता है कंट्रोल

डायबिटीज आजकल एक बड़ी समस्या के रूप में उभरा है। अगर आप खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका डायबिटीज भी कंट्रोल रहता है। दरअसल डायबिटीज का मुख्य कारण शरीर में इंसुलिन का कम बनना है और खाली पेट एक्सरसाइज करने से ये खास हार्मोन शरीर में ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, जिससे डायबिटीज का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है।

क्या है एक्सरसाइज का सही समय

कुछ भी खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करना खतरनाक हो सकता है इसलिए इन एक्सरसाइज करते समय इन बातों का ध्यान रखें।

  • हल्का-फुल्का खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही एक्सरसाइज करें।
  • अगर आपने भरपेट खाना खाया है, तो 3-4 घंटे बाद ही एक्सरसाइज करें।
  • अगर आपने थोड़ा खाना खाया है, तो 2-3 घंटे बाद ही एक्सरसाइज करें।
  • अगर आपको कॉफी की लत है, तो एक्सरसाइज से आधें घंटे पहले केवल आधी कप कॉफी पिएं।
  • एक्सरसाइज के पहले, एक्सरसाइज के दौरान और एक्सरसाइज के बाद पानी पीना सबसे अच्छा है।
  • एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स से भरा नाश्ता करना चाहिए।
  • आप चाहें तो एक्सरसाइज के बाद केला, पीनट बटर या शेक आदि का सेवन कर सकते हैं।
Back to top button