जानिए इन अनोखे केलो के अनोखे फायदे!!

आपने पीले व् हरे रंग के केले देखे भी होंगे और उनका स्वाद भी चखा होगा लेकिन क्या आपने कभी लाल रंग के केले कभी देखे व् खाए हैं? आपको यह पढ़ कर ये बात अजीब लगेगी लेकिन यह सच है। जी हाँ, ऑस्ट्रेलिया में लाल रंग का केला पाया जाता है जिसे रेड डका कहा जाता है तथा यहाँ इस केले की अच्छी पैदावार होती है।

लाल केले की प्रजाति सर्वप्रथम मध्य अमेरिका के कोस्टा रिका ने खोजी गयी थी।लाल केला अमेरिका के अलावा वेस्टइंडीज़, मेक्सिको, जमैका, इक्वाडोर व ऑस्ट्रेलिया के कई भागों में लोकप्रिय है। इस लाल केले की सार्वाधिक ऊपज ईस्ट अफ्रीका व साउथ अमरीका के देशों में होती है।यहीं से इस लाल केले को विश्व भर में निर्यात किया जाता है।

इन छोटे बच्चों की ये शरारतें देखकर आप भी नहीं रोक पाएगे अपनी हँसी, देखिये इन बच्चो की शरारतें…

वैसे केले की यह प्रजाति भारत के केरल में भी देखने को मिल जाती है।यह केला जो हल्का गुलाबी होता है जिसका स्वाद कुछ आम की तरह होता है।

लाल केलों में मौजूद पोटेशियम हार्ट मसल्स व् डाइजेस्टिव सिस्टम को सही तरह से काम करने में भी मदद करता है।लाल केला दिल से जुडी बीमारिओं और डायबटीज़ के खतरों को भी दूर करता है। विटामिन C से भरपूर यह केला 110 कैलोरीज़ प्रदान करता है।साथ ही इसमें कॉलेस्ट्रोल, फैट व सोडियम नहीं होता है और इसमें 29 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स व 1 ग्राम प्रोटीन होता है। है ना कमाल का ये लाल केला।

Back to top button