जान लीजिए घर की सजावट से जुड़े ये वास्तुओं के अहम नियम…

 हम सभी अपने घर में एक सकारात्मक माहौल बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई चीजें जरूरी होती हैं। कुछ चीजें तो हमारे कंट्रोल में होती हैं और कुछ नहीं। जो चीजें कंट्रोल में हैं उनमें से एक हैं वास्तु नियमों का पालन करना। मान्यता है कि अगर घर की सजावट वास्तु नियमों के अनुरूप की जाए तो घर में सकारात्मक प्रभाव आता है। ज्यादातर हमारे घर पर मौजूद सकारात्मक ऊर्जा हमारी सोच पर प्रभाव डालती है। ऐसे में घर की सजावट करने के लिए जरूर अपनाएं ये वास्तु नियम।

घर की सजावट करने के लिए जरूर अपनाएं ये वास्तु नियम:

1. घर का मुख्य द्वार बेहद ही अहम होता है। यह जगह हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए। यहां पर शुभ प्रतीक चिन्ह जैसे स्वास्तिक, ॐ, कलश, पवनघंटी, शंख, मछलियों का जोड़ा या आशीर्वाद मुद्रा में बैठे गणेश जा ही चित्र लगाना चाहिए। अगर द्वार पर तोरण लगाया जाए तो भी शुभ होता है।

2. घर में अगर घोड़े की तस्वीर लगाई जाए तो बेहद शुभ होता है। अगर पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में घोड़े की तस्वीर लगाई जाए तो यह बलिष्टता, विस्तार, गति और पौरुष बल का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, अगर उत्तर या दक्षिण दिशा में हाथी की तस्वीर लगाई जाए तो यह यश एवं प्रसिद्धि लाते हैं। अगर होता है।

3. घर में हरे-भरे पौधे लगाने भी शुभ होता है। इनसे तनाव दूर होता है। अगर घर के पूर्व या उत्तर दिशा में मनीप्लांट, बैम्बू बंच या कोई छोटा इंडोर प्लांट लगाया जाए तो इससे घर में समृद्धि आती है। बोनसाई का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में अशांति आती है।

4. अगर घर में प्रकाश की कमी हो तो इससे तरक्की में बाधा आती है। साथ ही कार्यों में विघ्न भी आते हैं। अगर घर में सही रोशनी न हो तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ऐसे में घर में सही रोशनी का होना बेहद जरूरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button