जानें 15 अक्टूबर का इतिहास, आज ही के दिन हुआ था मिसाइल मैन का जन्म

नई दिल्ली। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा। जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1542- मुगल सम्राट अकबर का जन्म।

1878- एडिसन ने इलेक्ट्रिक लाइट कंपनी की स्थापना की।

1917- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।

1924- अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।

1931- पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्म।

1932- टाटा कंपनी ने टाटा संस लिमिटेड नामक देश की पहली एयर लाइन की शुरुआत की।

1949- त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।

1961- लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन।

1978- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1988- उज्वला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।

1990- बॉलीवुड अभिनेता ओम शिवपुरी का निधन।

1990- सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

1996- फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।

1997- अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।

1998- गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2006- संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button