जानिए आज का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में…

आजकल लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 19 अक्टूबर का पंचांग।

19 अक्टूबर का पंचांग-
शक संवत 1943, आश्विन शुक्ल, चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2078। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 03, रवि उल्लावल 12, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अक्टूबर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद् ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सायं 07 बजकर 04 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।

व्याघात योग रात्रि 08 बजकर 38 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ, वणिज करण सायं 07 बजकर 04 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागरी व्रत (लक्ष्मी-इन्द्र पूजन), महारास पूर्णिमा (वज्र भूमि)।

सूर्योदय का समय 19 अक्टूबर 2021 : सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 अक्टूबर 2021 : शाम 05 बजकर 47 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजे से 02 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजे तक। अमृत काल सुबह 07 बजकर 08 मिनट से 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 24 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 सितंबर 2021 : राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 41 मिनट से 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 41 मिनट तक। भद्राकाल शाम 07 बजकर 03 मिनट से अगले दिन 06 बजकर 25 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

Back to top button