ठीक 10 दिन बाद पड़ेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें- किन लोगों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

ठीक 10 दिन बाद 14 दिसंबर को इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। 14 दिसंबर, दिन सोमवार को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में शाम को 7 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगा। तकरीबन 5 घंटे तक चलने वाला यह सूर्य ग्रहण अगले दिन यानी 15 दिसंबर को रात  12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की इस खगोलीय घटना को भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों में देखा जा सकेगा।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

14 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कई देशों में देखा जा सकेगा। वहीं, हमारे देश भारत में सूर्य ग्रहण के नहीं देखें जाने के चलते इसका धार्मिक महत्व नहीं माना जा रहा है। भारत में दिखाई नहीं देखे जाने से सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

भारत में नहीं होगा सूतक काल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button