जानिए 2 नवंबर 2021 का राशिफल: धनतेरस के दिन इन राशिवालों को होगी धन की प्राप्ति

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 2 नवंबर का राशिफल। आज धनतेरस का पर्व है और आज आपकी किस्मत में क्या है यह आपको जरूर देखना चाहिए।


मेष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इसी के साथ धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आज आपके घर माँ लक्ष्मी का आगमन हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।


वृषभ राशि- आज आपके अंदर आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परेशान हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

मिथुन राशि- मन अशान्त हो सकता है। व्यर्थ के झगड़े एवं वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। सुखद समाचार म‍िलेगा।

कर्क राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। श‍िक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। 

सिंह राशि- आज आपको मानसिक शान्ति‍ मिलेगी लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बाहर घूमने में रुचि हो सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। आज धनलाभ के भी संकेत हैं।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बड़े अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। दोस्तों के सहयेाग से तरक्‍की के योग हैं।

तुला राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भवन सुख में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज आपके मन में निराशा होगी लेकिन धनलाभ होने के आसार है। आज आप अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। आज आपका मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। 

धनु राशि- आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धन लाभ के संकेत हैं लेकिन धन हाथ से जाएगा भी।

मकर राशि-  आज दिन शुभ है लेकिन आलस्य भी हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको मानसिक शान्ति‍ रहेगी। इसी के साथ लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने की उम्‍मीद है।

कुंभ राशि- आज आपको मानसिक शान्ति‍ मिलेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक हो सकता है। आज नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। आज धन लाभ नहीं है लेकिन खर्च बड़ा है।

मीन राशि- आज आपका मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा।

Back to top button