कृष्ण कुमार कुन्नथ बोले, संगीत में सीमित होना चाहिए तकनीक

रायपुर। रायपुर मैं तीसरी बार आया हूं। हर बार यहां परिवर्तन दिखाई देता है, यह काफी आगे बढ़ रहा है। रायपुर बहुत सुंदर शहर हैें। राज्योत्सव में शामिल होने राजधानी पहुंचे सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके ने रायपुर की जमकर तारीफ की और कहा की रायपुर से मुझे बहुत प्यार मिलता है।
उन्होंने कहा मैं एक मैथड सिंगर हूं, क्योंकि मैं गाने के हिसाब से अपने आप को बदल लेता हूं। उन्होंने आगे कहा कि संगीत में तकनीक का प्रयोग लिमिट तक होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि स्कूल से ही मैंने गाना गाने की शुरुआत कर दी थी, लेकिन शादी के बाद म्यूजिक की ओर आगे बढ़ा। उन्होंने इससे पहले एक होटल में काम भी किया और 1994 में मुंबई आ गए। उन्होंने बताया कि जिस दिन मेरे बेटे का जन्म हुआ, मुझे उसी दिन पहला गीत गाने का मौका मिला, वो एक एड सांग था।
जिंगल्स गाते गाते ही मुझे संगीत के बारे में और ज्यादा ज्ञान मिला और धीरे-धीरे अब आलम यह है कि कोई म्यूजिक सुनता हूं तो लगता है कि इसमें एक गीत बना दूं।
उन्होंने बताया मुझे 6 साल की उम्र में ही प्यार हो गया था और आगे 11 सााल बाद मैंने 1991 में ज्योति से शादी कर ली। इसके लिए उन्होंने बताया कि मुझे अपनी बात कहने में बहुत समय लगा, क्योंकि मैं उस समय छोटा था। उन्होंने कहा हां मैं मानता हूं सक्सेस के पीछे मेरी पत्नी का हाथ है। उन्होंने कहा मैं माइक से जुड़ा हूं। और संगीत ही मेरा पेशा है, मुझे कैमरे से डर लगता है। लेकिन माइक मेरा सबसे अच्छा दोस्त है।





