नए साल पर किम जोंग की अमेरिका को धमकी- ‘मेरे डेस्क पर ही है न्यूक्लियर बटन’

नई दिल्ली: उत्तर कोरियाई के नेता किम जोंग उन ने अपने नए साल के एक संदेश में कहा कि परमाणु हथियारों का लॉन्च बटन हमेशा उसकी पहुंच में है. पिछले कई माह से उसके परमाणु कार्यक्रमों को लेकर विश्वस्तर पर तनाव की स्थिति है। उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र होने के अपने दावों को दोहराते हुए किम ने कहा, परमाणु हथियारों का लॉन्च बटन उनकी डेस्क पर ही रहता है. यह कोई ब्लैकमेलिंग नहीं बल्कि वास्तविकता है.नए साल पर किम जोंग की अमेरिका को धमकी- 'मेरे डेस्क पर ही है न्यूक्लियर बटन'

किम ने कहा है कि अमेरिका कभी भी मुझसे या हमारे देश से लड़ाई नहीं करेगा. उसने कहा कि ये मैं किसी को ब्लैकमेल नहीं कर रहा हूं बल्कि यही सच्चाई है. किम ने अपने भाषण में कहा कि हमारा देश सबसे बड़ी न्यूक्लियर शक्ति बनकर उभरेगा. किम की यह न्यू ईयर स्पीच सोमवार सुबह नॉर्थ कोरियन स्टेट टेलीविजन पर टेलीकास्ट की गई.

किम ने कहा, पूरा अमेरिका हमारी मिसाइलों की जद में है और न्यूक्लियर बटन मेरे ऑफिस के टेबल पर है. उन्हें समझना चाहिए कि यह धमकी नहीं, बल्कि सच्चाई है. किम ने यह भी कहा कि उनका देश ‘एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न और शांति पसंद देश’ है. उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें उकसाया नहीं जाएगा, वे न्यूक्लियर हथियार का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

Back to top button