बेटे की चाह में बेटी की हत्या कर फिर वॉशिंग मशीन में दिया रख

नई दिल्ली : GHAZIABAD में एक मां की ऐसी हरकत सामने आई है जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। 22 साल की इस महिला ने ममता के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया है। 

घरवालों को बच्ची को किडनैप करने का था शक 
बता दें कि 22 साल की इस महिला ने अपनी 3 महीने कि बेटी की पहले हत्या कर दी,फिर मासूम की लाश वॉशिंग मशीन में छिपा दिया। मासूम की लाश वॉशिंग मशीन के बेसिन के अंदर कपड़ों के ढेर में मिली थी। घरवालों के बच्चे को किडनैप करने के शक पर जब पुलिस को बुलाया गया तो ये बात सामने आई थी। पहले तो आरोपी महिला आरती ने अपने पति,सुसराल वालों को यहां तक की पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की थी।  जिससे पुलिस को आरती पर शक हुआ और उसका अपराध सामने आ गया। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से आरती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

अपनी गलती बता रही है और अफसोस भी जता रही है
गिरफ्तार होने के बाद आरती ने पुलिस को बताया कि महिला और उसके परिवार वालों को लड़का चाहिए था। जबकि आरती ने कहा कि उसे अभी बच्चा नहीं चाहिए था। वो गलती से हो गया था। बच्ची को मारने पर आरती ने अफसोस जताया है। उसने कहा उसे बच्ची मारने पर बुरा लग रहा है। आरती की सास ने बताया कि जहां बच्ची सोती है वहां उसे ना देखकर परेशान होने लगे और जब आरती से इस बारे में पुछा गया तो उसने बोला उसे कुछ भी नहीं पता। उन्होनें बोला की उनके घर लंबे समय के बाद लड़की पैदा हुई थी जिससे वो लोग बहुत खुश थें। आरती ने बताया कि उसने चुन्नी से लपेट कर बेटी को मार डाला।हालांकि अब वह इसे अपनी गलती बता रही है और अफसोस भी जता रही है।
 

 

Back to top button