खाटूश्याम के लिए जा रहे थे श्रद्धालुओं की गाड़ी डिवाइडर से टकराई

महेंद्रगढ़:  महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे 152डी पर कोहरे के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह श्रद्धालु रोहतक से खाटूश्याम के लिए जा रहे थे।

हादसे में गंभीर रूप से घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने 26 वर्षीय विवेक नेहरा निवासी सुंदरपुर रोहतक को मृत घोषित कर दिया। जबकि 21 वर्षीय उमेश, 19 वर्षीय सौरव 21 वर्षीय प्रदीप निवासी रोहतक को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने 26 वर्षीय विवेक नेहरा निवासी सुंदरपुर रोहतक को मृत घोषित कर दिया। जबकि 21 वर्षीय उमेश, 19 वर्षीय सौरव 21 वर्षीय प्रदीप निवासी रोहतक को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया।

Back to top button