खैहरा ने किया ट्वीट, कहा- 15 मिनट की श्रद्धांजलि के लिए लाखों रुपए बर्बाद कर रहे कैप्टन
चंडीगढ़: विपक्ष के पूर्व नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले एक ट्विट करके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को निशाने पर लिया है। 
खैहरा ने ट्वीट करके लिखा कि उन्हें अच्छी तरह याद है कि जब एक बार उन्होंने सदन में से वॉकआउट किया था तो कैप्टन ने यह बात उनको सुनाई थी कि एक दिन का सत्र बुलाने के लिए 70 लाख रुपया ख़र्च होता है, इसलिए उनका वॉकआउट करना गलत है।
खैहरा ने कैप्टन को सवाल किया है कि फिर अब सिर्फ़ 15 मिनट की श्रद्धांजलियां देने के लिए क्यों सरकार इतने पैसे बर्बाद कर रही है और आज ही विधानसभा में एक और सिटिंग क्यों नहीं कर लेती।
https://twitter.com/SukhpalKhaira/status/1032855856960794624





