इन बीमारियों से कोसों दूर रखता है ‘खजूर’ जान ले इसके ये कमाल के फायदे

हम आपको बता दें ड्राइ फ्रूट में रखा जाने वाला खजूर कई बीमारियों से बचाने में सहायक है। इन बिमारियों में ब्लड प्रेशर की बीमारी भी शामिल है। ब्लड प्रेशर आज के समय की एक आम समस्या है। साइलेंट किलर कही जाने वाली इस बीमारी में हर्ट की धमनियों में प्रेशर बढ़ जाता है जिससे ब्लड को ऑर्गन तक सप्लाई करने के लिए ज्यादा प्रेशर लगाना होता है। ऐसे में सिर दर्द, चक्कर आना और धड़कन बढ़ना जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। यही हाई ब्लड प्रेशर है।

जानकारी के अनुसार इसके लिए आपको रोजाना तीन खजूर नाश्ते से पहले गर्म पानी के साथ लेना होगा। लगभग एक महीने तक इस प्रक्रिया को जारी रखने के बाद आपको खुद इसका फर्क महसूस होने लगेगा। आप इसे एक महीने के बाद भी जारी रख सकते हैं। इसके साथ साथ आप अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखें। इस बिमारी से निजात के लिए नियमित व्यायाम भी जरुरी है। डॉक्टर से भी परामर्श लें तथा निश्चित की गई दवाओं का नियमित सेवन करें।

जानकारी के अनुसार इस गंभीर बीमारी को कंट्रोल में रखना इसलिए जरुरी है क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाना शुरु कर देता है। हाई ब्लड प्रेशर में हर्ट अटैक और किडनी में खराबी आदि समस्याएं बढ़ने की संभावना होती है। आप खजूर के उपयोग से इस बिमारी पर आसानी से नियंत्रण पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button