राशि के अनुसार अपने पास रखे अपना लकी चार्म, होगा भाग्य उदय

ज्योतिष विद्या एक ऐसा अनूठी विद्या है जिसके माध्यम से व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई तथ्यों का पता लगाया जा सकता हैं। ज्योतिष विद्या में राशियों का बड़ा महत्व हैं क्योंकि राशियों के मुताबिक व्यक्ति के बारे में जान पाना और उस व्यक्ति के लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा यह समझ पाना आसान हो जाता हैं। हर राशि का अपना एक प्रतीक होता है जो उसको उसके जातक के भाग्य से जोडती हैं। जातकों के भाग्य से जुड़ा राशिनुसार ऐसा ही एक प्रतीक होता है उसका लकी चार्म। जी हाँ राशिनुसार अगर जातक द्वारा लकी चार्म अपने पास रखा जाए तो भाग्य उदय होता हैं। तो आइये जानते हैं किस राशि के जातकों के लिए क्या लकी चार्म साबित होता हैं।

* मेष राशि : इस राशि की निशानी आग होती है जिसका मतलब चमकीले रंगों का शुभ होना है। इनके लिए लकी चिह्न सूर्य, चंद्रमा और तारे हैं।

* वृषभ राशि : इनके लिए तांबे के आभूषण भाग्यशाली होते हैं। इसके अलावा कोई भी जवाहरात के आभूषण आपके जीवन में धन, स्वास्थ्य और प्यार ला सकता है।

* मिथुन राशि : पंखों वाला कोई भी चिह्न आपके लिए शुभ रहेगा। बुरे समय से बचने के लिए अपने साथ शीशा रखें।

जानें कौन सा जानवर घर में पालना आपके जीवन में ला सकता है खुशियाँ


* कर्क राशि : इनके लिए मछली, स्टारफिश, डोल्फिन जैसे चिह्न भाग्यशाली रहेंगें। आपको मोती या सीप पहनना चाहिए। करियर में तरक्की के लिए चांद के आकार का चांदी का आभूषण धारण करें।

* सिंह राशि : इस राशि के भाग्यशाली चिह्न सूर्य, चंद्रमा और तारे हैं। सूर्य के आकार का सोने का कोई आभूषण पहन सकते हैं।

* कन्या राशि : इनके लिए प्राकृतिक रत्न का बना आभूषण शुभ रहेगा जिसके अंदर छेद हो।

* तुला राशि : आपके लिए भी पक्षी का प्रतीक चिह्न भाग्यशाली रहेगा। फड़फड़ाता हुआ हमिंग बर्ड आपके सामाजिक जीवन को नई उड़ान दे सकता है।

* वृश्चिक राशि : इस राशि का भाग्य प्रतीक चंद्रमा है। आपको स्टार के आकार का चांदी का आभूषण धारण करना चाहिए।

Back to top button