मटर के दानो को इस तरह ज्यादा दिनों तक रख सकते हैं तरो-ताजा

अक्सर आप बाजार से ज्यादा मटर ले आते हैं, लेकिन इन्हें सही से स्टोर नहीं कर पाने की वजह से यह जल्दी खराब होने लगते हैं. इन्हें प्रिजर्व करने के लिए जानिए ये बेहतरीन तरीके.

मटर के दानो को इस तरह ज्यादा दिनों तक रख सकते हैं तरो-ताजा टिप्‍स

– हरी मटर को प्लास्टिक के बैग या थैली में बांधकर रखने से यह ज्यादा दिनों तक ताजा रहते हैं.   
– अगर मटर को काफी दिन तक रखना चाहते हैं तो उन्हें उबलते हुए पानी में पांच मिनट तक उबालें फिर फिर इन्हें छोटे-छोटे पैकटों में भरकर फ्रिजर में रख दें. (ऐसे रखें हरी सब्जियों को फ्रेश) 
– मटर को प्रिजर्व करने के हरे ताजे मटर के दाने चाहिए. प्रिजर्व करने के लिए हमेशा नरम एवं अच्छी क्वॉलिटी की ही मटर खरीदें.
– मटर की फलियों को छीलने के बाद खराब दाने देखकर हटा दें. मटर के दानों को पानी से अच्छी तरह से 2 बार धोकर अतिरिक्त पानी को निकाल दें और फिर फ्रिजर में रखें.  (चटनी का टेस्ट बढ़ा देंगे ये टिप्स) 
– मटर के दानों को स्टोर करने के लिए पानी में उबालें. उबाल आने पर इसमें नमक और शक्कर भी डालें. फिर मटर डालकर दो उबाल लाने के बाद आंच बंद कर दें. ठंडा होने पर पानी समेत इन्हें पॉलीथीन की थैली में भर दें. मटर लंबे समय तक ताजे व मुलायम बने रहेंगे.  (ऐसे ताजी रखें हरी मिर्च)

 
 
Back to top button