कथाकार जया किशोरी ने महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में हुईं शामिल

 कथाकार जया किशोरी ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद बह बाबा महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुईं और नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने पूजा अर्चना की भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने मंदिर की व्यवस्था की भी सराहना की है।

कथावाचक जया किशोरी इन दोनों उज्जैन में ही भागवत कथा कर रही हैं जया किशोरी ने आज सुबह बाबा महाकाल की होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर में बड़ी अच्छी व्यवस्था है जिसके लिए मंदिर समिति को धन्यवाद प्रेषित करती हूं।

Back to top button