केट ने दिया बेटे को जन्म, देखें… नन्हे राजकुमार की तस्वीरें

प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने एक बच्चे को जन्म दिया है. यह उनकी तीसरी संतान है, जो शाही गद्दी का पांचवां हकदार होगा. 
केंसिंगटन पैलेस ने एक बयान में कहा, ‘‘बच्चे का जन्म स्थानीय समय के मुताबिक 11 बजकर एक मिनट पर हुआ.’ बता दें कि प्रिंस विलियम और केट मिडलटन पहले से दो बच्चों के माता-पिता हैं.
‘ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज’ अपने बेटे के जन्म के वक्त मौजूद थे. दुनिया में कमद रखने वाले प्रिंस महारानी एलिजाबेथ के छठे परपोता हैं. आपको बता दें कि विलियम और केट ने अप्रैल 2011 में शादी की थी.
यह बच्चा शाही गद्दी के लिए उम्मीदवारी की दौड़ में पांचवें स्थान पर होगा. इस दौड़ में उसके आगे उसके दादा प्रिंस चार्ल्स, पिता प्रिंस विलियम, भाई प्रिंस जॉर्ज और बड़ी बहन प्रिंसेस शैरलोट हैं. हालांकि, नन्हें प्रिंस ने अपने चाचा प्रिंस हैरी को एक स्थान नीचे छठे नंबर पर धकेल दिया है.
केट को लंदन के सेंट मेरी हॉस्पिटल के लिंडो विंग में भर्ती कराया गया. यहीं उन्होंने अपनी पहली दो संतानों को भी जन्म दिया था.
प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ट्वीट कर दंपति को बधाई दी. उन्होंने कहा, “मैं उनके खुशहाल भविष्य की कामना करती हूं.” (तस्वीरें- एपी)





