ब्रेकिंग न्यूज़: कश्मीर में इंडियन आर्मी ने आतंकियों को घेरा

POK में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद PAKISTAN की नापाक हरकत रोज सामने आ रही है। PAK KASHMIR में रोजाना आतंकी भेज रहा है।इंडियन आर्मी ने आज कुछ आतंकियों को घेर लिया है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में एक घर में छिपे आतंकियों को घेरे जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।
भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। हाजिन इलाके के बोनीखान गांव के एक मकान में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना तथा सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की। इस दौरान फायरिंग की आवाज भी सुनी गई।घेराबंदी की सूचना पाकर युवा सड़कों पर निकल आए और विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव करना शुरू कर दिया, ताकि आतंकी मौके से भाग निकलें।





