पद्मावत फिल्म देखने की हामी भरने वाले करणी सेना प्रमुख कालवी ने अब ‘पद्मावत’ देखने से किया इंकार

संजय लीला भंसाली के निमंत्रण पर पद्मावत फिल्म देखने की हामी भरने वाले करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी अपने बयान से पलट गए है। आज सुबह कालवी ने कहा कि वे फिल्म नहीं देखेंगे। उन्होंने इतिहासकारों का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग पूर्व में फिल्म देखकर आए थे उन्होंने इसमें कई खामियां बताई थी। कालवी का कहना है कि फिल्म देखने का कोई मतलब नहीं बनता है क्योंकि इसमें इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।





